Breaking
20 Nov 2026, Fri

नो पार्किंग’ में खड़ा ट्रक बना मौत की वजह, भीषण सड़क हादसे में रतलाम के परिवार के तीन सदस्यों की गई जान

 रतलाम

 हरियाणा के रोहतक जिले में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में रतलाम के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में इंद्रानगर निवासी 48 वर्षीय करमजीत सिंह, उनकी पत्नी पवनदीप कौर और 22 वर्षीय बेटे अमरेंद्र सिंह संधू शामिल हैं। तीनों स्विफ्ट डिजायर कार से पंजाब के लुधियाना स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे।

घिलौड़ गांव के पास नो पार्किंग जोन में खड़े ट्रक में उनकी कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। हादसे के बाद तीनों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  अतिक्रमण से मुक्त हुई बंजर जमीन को उपजाऊ कर बनाई हरी बगिया पोषण वाटिका

गुरुवार शाम पंजाब के लिए रवाना हुआ था परिवार

जानकारी के अनुसार, करमजीत सिंह गुरुवार शाम पत्नी और बड़े बेटे के साथ रतलाम से पंजाब के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घिलौड़ गांव के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक नो पार्किंग जोन में खड़ा था और उसके पीछे कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया था। कार करमजीत सिंह चला रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने पर एएसआइ सुरेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पेट्रोलिंग टीम और हाइड्रा मशीन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकाला गया। तीनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से पीजीआइएमएस रोहतक के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
भतीजी के जन्मदिन पर अखंड पाठ में होना था शामिल

ये भी पढ़ें :  स्वामित्व योजना में निवाड़ी जिले के 10 हजार 700 हितग्राही हुए लाभान्वित

मृतका पवनदीप कौर के चचेरे भाई रमजोत सिंह के अनुसार, पवनदीप अपने परिवार के साथ कई वर्षों से रतलाम में रह रही थीं। शुक्रवार को लुधियाना के बिन्झल गांव में उनकी भतीजी का जन्मदिन था। इस अवसर पर अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा था। इसमें शामिल होने के लिए ही पूरा परिवार पंजाब जा रहा था।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी को मंत्रि-परिषद ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दी बधाई

परिवार में माता-पिता और छोटा बेटा बचे

हादसे में करमजीत सिंह, पवनदीप कौर और बड़े बेटे अमरेंद्र की मौत के बाद परिवार में उनके माता-पिता और छोटा बेटा ही बचे हैं। छोटा बेटा हादसे के समय रतलाम में दादा-दादी के पास था। हादसे की सूचना मिलने के बाद रतलाम से परिवार के अन्य सदस्य रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *