Breaking
20 Nov 2026, Fri

WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

नई दिल्ली
विमेंस प्रीमियर लीग के 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा रणनीतिक दांव चलते हुए श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कप्तान महेला जयवर्धने को अपनी महिला टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। इस फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इस बड़ी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। पिछले महीने ही मुंबई इंडियंस के हेड कोच के पद से अपना नाता तोड़ने वाले जयवर्धने अब दिल्ली के खेमे में रणनीति तैयार करने नई प्रतिभाओं की पहचान करने और खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के विकास जैसे अहम क्रिकेट संचालन की देखरेख करेंगे। इस नई भूमिका में वह मुख्य कोच जोनाथन बैटी और टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें :  भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर सवाल, न्यूजीलैंड दौरे में सिर्फ 1 विकेट

मुंबई इंडियंस को जिताए कई खिताब
महेला जयवर्धने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के सबसे सफल और अनुभवी कोचों में से एक माने जाते हैं। मुंबई इंडियंस के साथ अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने टीम को 2017, 2019 और 2020 में तीन आईपीएल खिताब दिलाए थे, जिसमें 2020 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही जीता गया था। साल 2022 में कोच पद छोड़ने के बाद वह मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बने और फिर 2025 में मार्क बाउचर की जगह दोबारा हेड कोच के रूप में लौटे। हालांकि, 2025 में क्वालीफायर-2 तक पहुंचने के बाद 2026 सीजन में टीम के 9वें स्थान पर रहने के साथ ही मुंबई के साथ उनका दूसरा कार्यकाल समाप्त हो गया था।

ये भी पढ़ें :  जन्माष्टमी के बाद बच्चों से मिले CM योगी, चॉकलेट-खिलौने पाकर खिल उठे मासूमों के चेहरे

4 फाइनल में पहुंचने के बाद नहीं जीता खिताब
दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के लिए यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि फ्रेंचाइजी WPL के शुरुआती चारों संस्करणों के फाइनल में पहुंचने के बावजूद अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। खास बात यह है कि जयवर्धने का दिल्ली से पुराना नाता भी रहा है क्योंकि वह 2012 और 2013 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 700 से अधिक रन बना चुके हैं। श्रीलंका के लिए 149 टेस्ट में 11814 रन और 448 वनडे में 12,650 रन बनाने वाले तथा 2014 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे इस दिग्गज पर अब दिल्ली के खिताबी सूखे को खत्म करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

ये भी पढ़ें :  संजू की धमाकेदार छलांग, वरुण को पछाड़ा, ICC रैंकिंग में खिलाड़ियों का जलवा

महेला जयवर्धने ने क्या कहा?
अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित महेला जयवर्धने ने कहा कि वह मौजूदा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने और टीम की ताकत को और निखारने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा मुख्य ध्यान टीम की मौजूदा ताकत को और मजबूत करने प्रदर्शन में अधिक निरंतरता लाने और यह सुनिश्चित करने पर होगा कि हम लगातार आगे बढ़ते रहें और खिताब के लिए मजबूती से दावेदारी पेश करें।'

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *