Breaking
20 Nov 2026, Fri

अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन
कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं नेतृत्व क्षमता की मिसाल रहे शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा का बलिदान सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा

भोपाल
अमर शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री मलय जैन सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

ये भी पढ़ें :  जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का स्मरण किया गया। कर्तव्य के पथ पर उनकी निर्भीकता, दृढ़ संकल्प और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पुलिस बल के लिए गौरवपूर्ण आदर्श है।

पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा, साहस और त्याग का संकल्प है। शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा ने अपने सर्वोच्च बलिदान से इस संकल्प को गौरवान्वित किया। उनका जीवन और शौर्य पुलिस के प्रत्येक जवान को विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर अडिग रहने तथा जनसेवा के सर्वोच्च आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा देता रहेगा।

ये भी पढ़ें :  शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को अंतिम विदाई, CM मोहन यादव ने दिया कंधा; भाई को सब इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा

मध्यप्रदेश पुलिस अपने अमर शहीदों के बलिदान, त्याग एवं समर्पण को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण करती है। शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा की स्मृतियां, उनके आदर्श एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव पुलिस बल और समाज के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेंगी।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *