मुर्गियों को बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा से बचाने के लिए भारत ने दुनिया और अपना पहला स्वदेशी टीका विकसित कर लिया है। भोपाल के आनंद नगर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (निह्साद) के वैज्ञानिकों ने एच5एन1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए के खिलाफ यह टीका तैयार किया है।
शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका औपचारिक लोकार्पण किया। उन्होंने घोषणा की कि निह्साद में जल्द ही 300 करोड़ रुपये की लागत से बीएस-4 लैब भी बनाई जाएगी।
मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा मिलने की संभावना
इस टीके से मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा मिलने की संभावना है। टीकाकरण से पक्षियों में संक्रमण फैलने, वायरस के उत्सर्जन और दूसरे पक्षियों तक बीमारी पहुंचने की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। इससे पोल्ट्री फार्मों में बड़े पैमाने पर होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है। इस टीके को बनाने की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी और इसे अगस्त 2026 में तैयार किया गया।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com