Breaking
20 Nov 2026, Fri

CG निकाय चुनाव में बढ़ी हलचल, पूर्व महापौर से लेकर नेताओं के करीबियों तक ने ठोकी दावेदारी

रायपुर.

प्रदेश के चार नगर निगम भिलाई, बीरगांव, रिसाली और भिलाई-चरौदा के अलावा पांच नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों सहित कुल 17 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चुकी है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद एक या दो दिसंबर को चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है.

चुनाव की सुगबुगाहट के बीच लोगों की निगाहें मुख्यत: चार नगरीय निकायों पर लगी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा महापौर पद को लेकर है. महापौर पद के लिए मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी तथा जोहार छत्तीसगढ़ के भी नेता सक्रिय हैं. दावेदारों में जो नाम उभरकर सामने आ रहे हैं, उनमें कई पूर्व महापौर, उनकी पत्नियां के अलावा बड़े नेताओं के नजदीकी रिश्तेदार भी शामिल हैं.

सबसे ज्यादा चर्चा भिलाई नगर निगम की
प्रदेश में जिन नगरीय निकायों का चुनाव होना है, उनमें से सबसे ज्यादा चर्चा भिलाई नगर निगम की है. भिलाई नगर निगम में महापौर का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है. इस प्रतिष्ठित पद के लिए कांग्रेस के अनेक दावेदार हैं, इनमें वर्तमान महापौर नीरज पाल के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, वर्तमान निगम सभापति बंटी साहू, जोन अध्यक्ष व पार्षद भूपेन्द्र यादव, और प्रदेश कांग्रेस सचिव अतुलचन्द साहू शामिल हैं. वहीं भाजपा की ओर से महापौर पद के दावेदारों में भिलाई निगम में विधायक रिकेश सेन का नाम सबसे आगे चल रहा है. उनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पार्षद महेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के अलावा जिला भाजपा संयोजक आरटीआई प्रकोष्ठ मदन सेन की भी दावेदारी बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-महासमुंद में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, कलेक्टर ने पूरी करवाई आरक्षण प्रक्रिया

भिलाई-चरौदा में बघेल परिवार का दबदबा
भिलाई निगम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा सांसद विजय बघेल के दबदबे वाले भिलाई-चरौदा नगर निगम चर्चा में है. इस निगम से महापौर पद केलिए कांग्रेस से सुजीत बघेल का नाम फाइनल माना जा रहा है, क्योंकि केवल उनकी ओर से ही आवेदन दिया गया है. वहीं सभापति कृष्णा चन्द्राकर ने स्वास्थ्यगत कारणों से आवेदन नहीं दिया है. कांग्रेस के उलट भाजपा में महापौर पद के लिए तीन दावेदार हैं. इनमें दिलीप पटेल, प्रेमलाल साहू और शशिकांत बघेल शामिल हैं. लेकिन सामाजिक समीकरण के अनुसार कुर्मी समाज को यहां से प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा, क्योंकि कुम्हारी और दुर्ग में कुर्मी समाज से महापौर और पालिका अध्यक्ष हैं, जिसके कारण शशिकांत बघेल का नाम कट सकता है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

रिसाली में महिला दावेदारों की चर्चा
रिसाली नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है. यह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आता है, ऐसे में कांग्रेस में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की राय को महत्व मिलने की संभावना है. कांग्रेस से उमरपोटी ब्लॉक कांग्रेस ब्लाक महिला अध्यक्ष हेमिन चतुर्वेदी के अलावा समाजसेवी रामेश्वरी गायकवाड़ और डॉ रामेश्वरी बंजारे की दावेदारी की चर्चा है. वहीं भाजपा से सामाजिक कार्यकर्ता पार्वती ढीढी के अलावा डॉ. पार्वती कुर्रे, सुनीता कोसरे और सविता महिलांग का नाम चर्चा में है. अब आखिरी में पर्ची किसके नाम की निकलती है, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई है. भाजपा अंतिम समय में पद्मश्री उषा बारले या फइर चंदेश्वरी बांधे के नाम का ऐलान कर सरप्राइज भी दे सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी से गितेश्वरी बघेल का भी नाम चर्चा में है.

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का आगमन बिलासपुर में

बीरगांव में पूर्व महापौरों के नामों की चर्चा
बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस से निवर्तमान महापौर नंदलाल देवांगन की पत्नी लता देवांगन, लोकेश्वरी साहू और पुष्पलता वैष्णव प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं. भाजपा से पूर्व महापौर अंबिका यदु, सुनीता वर्मा, पदमा चंद्राकर और ओमप्रकाश साहू के नाम चर्चा में हैं. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *