कचरे के साथ रील बनाने पर सरकार बनाएगी लखपति

भोपाल

रील बनाने पर अभी तक आपको सिर्फ सोशल प्लेटफॉर्म से इनकम के बारे मे पता होगा। कुछ लोग रील बनाने को टाइम पास की तरह लेते है।
ऐसे लोगों के लिए मध्यप्रदेश सरकार  एक प्रतियोगिता में शामिल होकर लखपति बनने का  मौका दे रही है।

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कचरे के ढेरों पर चिंतित होकर उसके निष्पादन और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता चालू की है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर के डीएवीवी में गणेश चतुर्थी के लिए डोनेशन को लेकर दो गुटों में झगड़ा

मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे के निष्पादन पर गीला कचरा सूखा कचरा के जागरूकता के संबंध में  रील बनाने पर प्रथम आने वाले को 2 लाख प्रोत्साहन राशि के तौर पर देगी। रील को सरकार द्वारा दिए गए लिंक पर  15 अप्रैल 2025 तक अपलोड करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  MP में प्रशिक्षु IPS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पुलिस व्यवस्था में अहम प्रशासनिक बदलाव के आदेश जारी

सरकार द्वारा जागरूकता के लिए पहल तो अच्छी है पर सरकार के पास गांवों में लग रहे कचरे के ढेरों को सही निष्पादित करने और उसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं है ऐसा लगता है।  गांवों में भी शहरों की तरह ही पोलीथीन, पैक्ड फूड के रैपर, डाइपर का उपयोग बड़ी मात्रा में किया जा रहा है।
जो कि खेती योग्य भूमि में मिल रही है । जिससे आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बढ़ने और भूमि की गुणवत्ता कम होने की संभावना बढ़ रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment