Breaking
24 Nov 2026, Tue

बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात, टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक चोरी

मुंगेली

जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक को चुरा लिया। यह घटना बीती रात की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जो कि कबीरधाम जिले के पंडरिया के निवासी हैं, मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। उनके ट्रक चालक ने रात में गजेंद्र टायर दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था और फिर अपने घर चला गया। सुबह जब दुकान संचालक की नजर ट्रक की जगह गई तो वाहन वहां नहीं था।

ये भी पढ़ें :  बस्तर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 99 का ब्रेक इन सर्विस और 17 निलंबित

घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक ने तुरंत ट्रक मालिक को फोन कर जानकारी दी। पीड़ित ट्रक मालिक ने तुरंत जरहागांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में अज्ञात चोर ट्रक को ले जाते हुए दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका

जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोर ट्रक को बरेला से लोरमी की ओर लेकर गए हैं। पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  धमतरी के जंगलों में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल में टिफिन-कुकर बम मिले

इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें चोरी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *