भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, जल्द दस्तक देगा मॉनसून; कई राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली इस समय पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण लू और टेम्परेचर का टॉर्चर झेल रहा है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार दिखाई नदीं दे रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा मौसम पूर्वानुमानों के मुताबिक, उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 7 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, IMD ने इसी बीच मॉनसून पर बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में मॉनसून भारत में यानी केरल तट पर दस्तक…

Read More

MP के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी; भोपाल-इंदौर में तेज गर्मी जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम अब फिर से बदलता हुआ दिख रहा है। एक्टिव दो टर्फों और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते सोमवार को भी कई जिलों में आंधी और बारिश का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी सहित आठ जिलों के लिए चेतावनी दी है। इधर, भोपाल, इंदौर, और उज्जैन के कुछ इलाकों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। रविवार को रतलाम सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मई में यह पहली बार है जब यह तापमान इतना…

Read More

प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जबलपुर और रीवा संभाग प्रभावित

भोपाल  मध्य प्रदेश में इस बार मई की शुरुआत से ही मौसम ने अलग रंग दिखाया है। जहां आमतौर पर तेज गर्मी का असर रहता है, वहीं इस बार आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बीचोंबीच से दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं और ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसी वजह से कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट शनिवार को मौसम विभाग ने 13 जिलों में तेज आंधी और बारिश…

Read More

गिरते भूजल स्तर को रोकने निगम का बड़ा कदम, 15 हजार इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग

इंदौर  इंदौर में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही पानी की किल्लत विकराल रूप धारण करने लगी है। स्थिति यह है कि नर्मदा के नलों में अब कम दबाव से पानी की आपूर्ति हो रही है और शहर के 30 से 40 प्रतिशत इलाकों में बोरिंग भी पूरी तरह सूख चुके हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने भूजल स्तर सुधारने और बारिश की बूंदों को सहेजने के लिए कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने अब शहर के तमाम आवासीय, व्यावसायिक और…

Read More

एमपी में बारिश का दौर, डिंडौरी में गिरे ओले; 39 जिलों में जारी अलर्ट, मौसम रहेगा ऐसे 8 मई तक

भोपाल  एमपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों अगले 24 घंटे में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस बीच ग्वालियर में भी मौसम मंगलवार सुबह से ही बदला हुआ है. यहां झमाझम बारिश हुई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट हुई है. वहीं अगले 24 घंटे में ग्वालियर समेत चंबल अंचल के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  ग्वालियर…

Read More

तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी से उत्तराखंड-पंजाब तक दिन में छाया अंधेरा

देहरादून/चंडीगढ़/लखनऊ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी और झमाझम बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम खराब है। राजधानी देहरादून में अचानक अंधरा छा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई और जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं, आस पास के इलाकों में भी बारिश से तापमन में गिरावट आई है।…

Read More

मई में बारिश का जोरदार धमाका, IMD का अलर्ट: हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली भारत में इस साल मई का महीना असामान्य रूप से गीला होने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूरे देश में मई 2026 में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. बारिश सामान्य स्तर से 110 फीसदी अधिक हो सकती है।  इसका मतलब है कि जहां आमतौर पर कम बारिश होती है वहां भी इस बार खूब पानी बरसेगा. लेकिन इसके साथ गरज के साथ बादल, बिजली गिरना और तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. कुछ क्षेत्रों…

Read More

मध्य प्रदेश का मौसम 4 मई तक बिगड़ा रहेगा, बाहर निकलने से पहले देखें ये चेतावनी

भोपाल   भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है.  प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. जिससे कई शहरों के अधिकतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इससे जहां एक ओर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं और बेमौसम बरसात ने कई जिलों में जनजीवन को भी प्रभावित किया. जबलपुर में तेज आंधी के बीच बरगी डैम में क्रूज पलटने से कई लोगों…

Read More

एमपी के 17 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े; 4 मई तक रहेगा ऐसा मौसम

भोपाल मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जहां एक तरफ कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को राहत के साथ परेशानी भी दी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के 17 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन की सक्रियता को वजह माना जा रहा है, जो मध्य भारत…

Read More

एमपी के 17 जिलों में आज बारिश और ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर भीषण गर्मी का प्रकोप है, वहीं दूसरी ओर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल और ग्वालियर सहित प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा दर्ज की गई। उमरिया और मुरैना जैसे जिलों में तो ओले भी गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई है। सुबह से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला देर रात तक…

Read More

भीषण गर्मी पर ‘ब्रेक’: अगले 48 घंटों में पारा गिरेगा, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली  अगले 48 घंटे में उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लू और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में होगी बारिश आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और…

Read More

19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तपती गर्मी के बीच देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी व बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ने…

Read More

Indore में मौसम का यू-टर्न, झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से राहत

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की तपिश झेल रहे इंदौरवासियों को कुदरत ने बड़ी राहत दी है। शहर के कई इलाकों में अचानक घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। चिलचिलाती धूप के बीच हुई इस बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से तुरंत निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार, स्थानीय मौसमी तंत्र सक्रिय होने…

Read More

मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषम गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम पलटी मारता नजर आ रहा है। राज्य में मौसम का मिला जुला असर देखने को मिलेगा, क्योंकि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम के अलग-अलग हालात बन रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ जिले लू की चपेट में हैं तो वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर बादल और बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।…

Read More

13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 4 प्रदेशों में हीटवेव की चेतावनी; जानिए आज का मौसम

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए यह अनुमान लगाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित छह राज्यों के लिए लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौमस एजेंसी का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम और मेघालय में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के…

Read More