राज्य विकास समन्वय व निगरानी समिति के सदस्य नियुक्त हुए बिलासपुर के अभिनंदन सिंह

रायपुर

भारत सरकार ने राज्य विकास समन्वय व निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा समिति) में बिलासपुर निवासी अभिनंदन सिंह को सदस्य नियुक्त किया है. इस समिति के अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं.

राज्य स्तरीय दिशा समिति के पास केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के समन्वय और निगरानी का अधिकार होता है. इस उच्च स्तरीय समिति के राज्य के मुख्यमंत्री अध्यक्ष तो चीफ सेक्रेटरी मेंबर सेक्रेटरी होते हैं. इनके साथ समिति में पक्ष-विपक्ष के चुने हुए सांसद, विधायक और सचिव स्तर के चयनित अधिकारी सदस्य होते हैं.

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत खर्च की जाने वाली सार्वजनिक निधियों के अधिकतम उपयोग के संदर्भ में व्यय की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने राज्य स्तरीय दिशा समितियों की परिकल्पना की है, जो केंद्र और राज्य के बीच में समन्वय और निगरानी करके योजनाओं का सुचारू रूप से पालन कर सकें.

ये भी पढ़ें :  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: झारखंड और हिमाचल के पहलवानों ने जीते दो-दो स्वर्ण, छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्टर्स ने जोड़े दो पदक

अभिनन्दन सिंह के पिता एसडी सिंह रिटायर्ड कर्मचारी और माता सीके सिंह रिटायर्ड प्रधान पाठिका हैं, और दो बहनें बंगलौर में मल्टीनेशनल कंपनीज में कार्यरत हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment