अजय देवांगन बने मोवा मंडल के पहले युवा मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा ने जताया भरोसा, युवा नेतृत्व को बढ़ावा, अजय देवांगन बोले, “संगठन को मजबूत करने में पूरी ताकत लगाएंगे”

न्यूज़ डेस्क, रायपुर

 

भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए अजय देवांगन को मोवा मंडल का प्रथम युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और जोश के रूप में देखा जा रहा है।

अजय देवांगन ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी तथा मोवा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष नागोडे सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें :  CGBSE Bord Results 2023 : मुख्यमंत्री बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी बधाई

 

नवनियुक्त अध्यक्ष अजय देवांगन ने कहा कि वे मंडल के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि युवा शक्ति के सहयोग से भाजपा को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment