रोहित की वजह से चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान अक्षर पटेल उस समय हैट्रिक से चूक गए

दुबई
बांग्लादेश के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान अक्षर पटेल उस समय हैट्रिक से चूक गए जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कैच छोड़ दिया। हालांकि रोहित को भी इस गलती का एहसास हुआ और वह अपनी मिस फिल्डिंग के कारण जमीन पर जोर-जोर से हाथ पटकते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें :  आज रावलपिंडी में बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, पाकिस्तान के लिए नाक की लड़ाई

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 9वें ओवर में अक्षर गेंदबाजी करने उतरे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर तनजीद हसन को और तीसरी गेंद पर मुश्फिकुर रहीम को आउट किया। इस दौरान दोनों बार उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल का साथ मिला जिन्होंने कैच लपका। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने जकर अली का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी करने के लिए गेंद डाली जो स्लिप में रोहित के हाथों में गई लेकिन वह छू गई।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2017 का पहला मैच: युवराज सिंह का चला जादू, SRH ने RCB को दी करारी शिकस्त

गेंद जैसे ही रोहित के हाथों में गई तो वह नर्वस हो गए जिससे उन्होंने गेंद को अंत तक पकड़ने का प्रसाय किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। गलती पर दूसरों पर गुस्सा निकालने वाले रोहित ने खुद को भी नहीं बख्शा और जमीन पर हाथ पटकते हुए नजर आए। यह नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment