सभी नागरिक टीबी की जांच अवश्य कराएँ : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सभी नागरिक टीबी की जांच अवश्य कराएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार द्वारा वर्ष-2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा मंदसौर में निक्षय मित्र बनकर फूड बॉस्केट भी प्रदान किये गये। उन्होंने सभी से निक्षय मित्र बनने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जापान दौरे का दूसरा दिन: आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की होगी पहल

निक्षय मित्र कैसे बने

निक्षय मित्र बनने के लिए निक्षय मित्र का नाम, मोबाईल नंबर, ई-मेल आई.डी. एवं एड्रेस की आवश्यकता होती है। निक्षय मित्र बनने के लिए https://communitysupport.nikshay.in लिंक पर जाकर संबंधित जानकारी दर्ज कर नि-क्षय मित्र बना जा सकता है। या मोबाइल नंबर +91 9425108553 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  पश्चिम म.प्र. में सूर्य किरणों से बिजली अब 25250 स्थानों पर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment