अमित शाह ने कोलकाता में टीएमसी सरकार को घेरा, बंगाल की जनता ममता को सिंदूर की ताकत दिखाए

कोलकाता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे पर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर टिप्पणी को लेकर ममता और उनकी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर ममता ने चुप्पी साध ली। जब भारतीय सेना उस हमले का बदला लिया तो ममता और उनके नेताओं ने फर्जी टिप्पणियां कर 'ऑपरेशन सिंदूर' का अपमान किया। बंगाल की जनता को ममता बनर्जी को सिंदूर की ताकत दिखानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, घुसपैठ रोकनी है, भ्रष्टाचार रोकना है, हिंदुओं का पलायन रोकना है।'

ये भी पढ़ें :  मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव! ऐसे समय में इंश्योरेंस कंपनियों से मिल सकता है क्लेम, जानें पॉलिसी की शर्तें

'दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है'
अमित शाह ने कहा, '…वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा। उसके बाद ममता बनर्जी 'मां, माटी, मानुष' का नारा देकर आईं। उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अनैतिकता की भूमि में बदल दिया। ममता के सीएम बनने के बाद पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है। 2026 में भाजपा सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, कुछ देर में सभा स्थल होंगे रवाना

'कार्यकर्ताओं की हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी'
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, '…मैं भरोसा दिलाता हूं कि जैसे ही तृणमूल कांग्रेस सत्ता से हटेगी, हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी, भले ही वे जमीन के नीचे छिपे हों।'

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment