दुबई ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर हो चुका है। हालांकि सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इजरायल के 3 जासूसों को मौत की सजा सुना दी है। ईरान अदालत ने तीनों का कनेक्शन इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद से पाया, जिसके बाद उन्हें फांसी की सजा दे दी गई है। ईरान की न्यूज के अनुसार, तीन लोगों पर मोसाद के लिए जासूसी करने और ईरान में हत्या के लिए हथियर मुहैया करवाने का आरोप था। तीनों पर लगा यह आरोप जांच में सच साबित हुआ और उन्हें फांसी…
Read MoreAuthor: Input News Writer
आवारा कुत्तों का आतंक, डेढ़ साल के बच्चे पर हमला, अस्पताल में भर्ती
कोटा जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला स्वामी विवेकानंद नगर सेक्टर-2 से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन कुत्ते मासूम पर झपटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बच्चे की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आवारा कुत्तों से छुड़ाकर अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार…
Read Moreनर्मदा घाटी परियोजनाओं के संचालन में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नर्मदा घाटी परियोजनाओं के संचालन में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा जल का प्रदेश हित में शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 267वीं बैठक भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नर्मदा नदी राज्य की जीवनदायिनी है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित गतिविधियों से प्रदेश में सिंचाई के रकबे और ऊर्जा उत्पादन में बहुत वृद्धि हुई है जिसके चलते प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।…
Read Moreबंगाल के हर स्कूल में ममता बनर्जी की लिखी किताब जरूरी, सरकार के आदेश पर गरमाई सियासत
कोलकाता पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में सभी सरकारी स्कूलों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखी गई 19 किताबें रखने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि ये किताबें हर स्कूल में खरीदी जानी जरूरी है। इस आदेश के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा आयुक्त ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIs) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पुस्तकालयों में 515 किताबें रखी जाएं। इन किताबों में मुख्यमंत्री बनर्जी द्वारा…
Read Moreभजनलाल ने आपातकाल के समय संघर्ष करने वाले राष्ट्र भक्तों को किया नमन
जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपातकाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले राष्ट्र भक्तों को नमन किया है। श्री शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इन राष्ट्र भक्तों को नमन करते हुए कहा कि भारत के महान लोकतांत्रिक इतिहास पर काला अध्याय 'आपातकाल' वर्ष 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस सरकार द्वारा देश पर थोपा गया था। यह वह समय था, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों को कुचल दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा " उस अंधकारमय…
Read Moreनगरीय निकायों में हरित क्षेत्र विस्तार पर जनप्रतिनिधि विशेष ध्यान दें
नगरीय निकायों में हरित क्षेत्र विस्तार पर जनप्रतिनिधि विशेष ध्यान दें आयुक्त संकेत भोंडवे ने जनप्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्र में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की प्रदेश में अमृत योजना में 12 हजार करोड़ रूपये के कार्य प्रगति पर भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने भोपाल के पालिका भवन में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्र में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया भी…
Read Moreआपातकाल विरोधी प्रस्ताव कैबिनेट में पारित, संविधान हत्या दिवस पर रखा मौन
नई दिल्ली देश में आपातकाल लगाए जाने की 50वीं बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की आज (बुधवार, 25 जून को) एक बैठक बुलाई गई, जिसमें आपातकाल के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव में 1975 में लगे आपातकाल को ‘लोकतंत्र और संविधान की हत्या’ करार दिया गया और इसकी कड़ी निंदा की गई। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आपातकाल की ज्यादतियों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस…
Read Moreइंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरा, 2 मजदूर की मौत, एक घायल
इंदौर इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। यह टनल इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बनाई जा रही थी, जो सिमरोल घाट क्षेत्र में स्थित है। सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है,…
Read Moreभारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाला पाकिस्तान अधिकारी तालिबान के हमले में मारा गया
तालिबान साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाले पाकिस्तानी अधिकारी की मौत हो गई है। खबर है कि पाकिस्तान तालिबान के एक हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हुई है। पाकिस्तान की सेना ने बताया है कि इस हमले में एक और जवान की मौत हुई है। खास बात है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक बार फिर दोनों मुल्कों के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं। विंग कमांडर रहे वर्धमान को पकड़ने के बाद मेजर शाह चर्चा में आ…
Read Moreभले ही हम दबाव में थे लेकिन हमें विश्वास था कि हम मैच पलट देंगे : स्टोक्स
लीड्स इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लीड्स टेस्ट के अंतिम दिन बेन डकेट और जैक क्रॉली की 188 रन की साझेदारी की जमकर तारीफ की। पहले टेस्ट में उनकी टीम ने हेडिंग्ले में 371 रन का पीछा करते हुए इतिहास बना दिया। तीन साल पहले इंग्लैंड में इन दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत तब 378 रन के रिकॉर्ड चेज से सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी (एजबस्टन, 2022)। इस बार का मुकाबला मैच के अंतिम घंटे की पहली ही गेंद पर खत्म हुआ। हालांकि इंग्लैंड की असली मेहनत पहले…
Read Moreदक्षिणी गाजा इलाके में हमास ने इजरायली सेना पर एक बड़े हमले को दिया अंजाम, विस्फोट में उड़े सात जवानों के चीथड़े
गाजा दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में हमास ने इजरायली सेना पर एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में इजरायली सेना के सात सैनिक मारे गए, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है। सभी मृतक सैनिक 605वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन के थे। हमले की जिम्मेदारी फिलिस्तीनी संगठन हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने ली है। खुद इजराइली सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में मंगलवार को एक इजरायली बख्तरबंद वाहन के एक विस्फोटक…
Read Moreभारत के बजट से चौंके पाक सांसद, शहबाज को दिखाई असलियत की तस्वीर
नई दिल्ली भारत के साथ दुश्मनी के बीच पाकिस्तान की संसद में इन दिनों केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की खूब तारीफ भी देखने को मिली। सांसद गोहर अली खान ने संसद में दिए गए एक तीखे भाषण में अपनी ही सरकार की बजट नीतियों की आलोचना करते हुए भारत की योजनाओं और निवेश को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “भारत हमारा दुश्मन हो सकता है, लेकिन कुछ सच्चाइयों को स्वीकार करना होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि…
Read Moreएशिया कप को लेकर सस्पेंस, टूर्नामेंट होगा भी या नहीं? क्या भारत खेलेगा? क्या पाकिस्तान इसमें हिस्सा लेगा?
नई दिल्ली एशिया कप को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। टूर्नामेंट होगा भी या नहीं? क्या भारत खेलेगा? क्या पाकिस्तान इसमें हिस्सा लेगा? पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के रिश्ते में तनाव बना हुआ है। इस वजह से एशिया कप पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के एक प्रोमो से अटकलें लगने लगी हैं कि एशिया कप में पाकिस्तान शायद नहीं खेलेगा। एशिया कप 2 साल के अंतराल के…
Read Moreगुना में दुर्घटना स्थल पहुंचे प्रभारी मंत्री राजपूत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता, घटना की जांच के आदेश
गुना गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र के गांव धरनावदा में घटित दुर्घटना के बाद जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंगलवार रात में ही गुना पहुंचें। उन्होंने बुधवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा किया। राजपूत ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। मंत्री राजपूत ने बताया कि घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की और मुख्यमंत्री जी को घटना के संबंध में अवगत करवाया गया। घटना बहुत ही दुखद है। राज्य सरकार दुःख की इस…
Read Moreयुवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे की जयंती पर किया पुण्य स्मरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन शहीद मनोज कुमार पांडे की जयंती पर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक नमन किया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन शहीद मनोज कुमार पांडे की जयंती पर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के वीर सपूत कैप्टन पांडे…
Read More
