अभनपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन में लगी मशीन और 7 हाईवा जब्त

अभनपुर  राजधानी रायपुर से महज 12 किमी दूर स्थित अभनपुर इलाके में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात क्षेत्र के ग्राम पारागांव में विभागीय टीम ने दबिश देकर वहां अवैध उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया. इसके अलावा टीम ने नवापारा क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे 7 हाईवा वाहनों को भी जप्त किया है. इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. वहीं रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर…

Read More

समाज सुधारक आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके शताब्दी समारोह के दौरान डाक टिकट और सिक्के जारी किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि 28 जून 1987 को आचार्य विद्यानंद मुनिराज को 'आचार्य' की उपाधि मिली थी। यह सिर्फ सम्मान नहीं था, बल्कि जैन संस्कृति को विचारों,…

Read More

गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग ने जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की, इसकी जद में काफी लोग आए

लखनऊ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग ने जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की है। इसकी जद में काफी लोग आ गए है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि गाजीपुर के जंगीपुर में जिस तरह बरसात के समय में बिना नोटिस दिए ही पीढ़ियों से रह रहे गरीब घर-परिवारों को उजाड़ा जा रहा है वो बेहद निंदनीय है। भाजपाइयों की जमीन की भूख…

Read More

ऐशबाग आरओबी की जांच रिपोर्ट में खुलासा : ब्रिज के निर्माण से पहले उसके डिजाइन को तीन बार बदला गया था

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में ये सामने आया कि, इस ब्रिज के निर्माण से पहले उसके डिजाइन को तीन बार बदला गया था। फाइनली 90 डिग्री वाला डिजाइन फायनल किया गया और उसी हिसाब से ब्रिज का निर्माण किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पहले इस ब्रिज को 30 डिग्री कोण पर बनाना तय हुआ था, पर बाद में 45 डिग्री कर दिया गया और अचानक ही उस…

Read More

CG राशन कार्ड: 3 दिन में नहीं करवाई e-KYC तो बंद हो जाएगा 35 लाख लोगों का राशन

रायपुर सरकार ने राशनकार्डों की ई-केवाईसी के लिए 30 जून की अंतिम तारीख तय की है। इसके बाद भी प्रदेशभर में अभी तक 34 लाख 95 हजार 058 लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है। वहीं अभी तक सरकार ने ई-केवाईसी कराने की नई तारीख नहीं बढ़ाई है। ऐसे में दो दिनों के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो तीसरे दिन से प्रदेशभर के करीब 35 लाख लोगों को राशन मिलना बंद हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 81 लाख 66 हजार 887 राशनकार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें 2,73,66,829…

Read More

उत्तर प्रदेश में एक निजी बस ट्रक से टकराई तीन की मौत

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सवारियां लेकर जालौन जा रही निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा आज टकराई। इस हादसे में बस में तीन की मौत हो गई। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एक डबल डेकर बस जो कि दिल्ली से उरई जा रही थी, आगे चल रहे मार्बल से भरे ट्रक से अचानक टकरा गई। मौके पर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल है। जिन्हें सैफई के पीजीआई में भर्ती करवाया गया…

Read More

शेफाली वर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे, कमबैक में रहा अहम रोल

नॉटिंघम  भारतीय टीम में वापसी कर रही शेफाली वर्मा ने कहा कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म के कारण पिछले साल शेफाली को टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व बीसीसीआई वीडियो से शेफाली ने कहा, ‘‘पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी लेकिन फिर…

Read More

पैट कमिंस ने दिया बड़ा हिंट, अंगुली में लगी थी भयंकर चोट, अब जल्द ही हो सकती है स्टीव स्मिथ की वापसी

वेस्टइंडीज  ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में 159 रनों से हराया। मैच के दौरान वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण विंडीज टीम मैच हार गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बिना खेलने उतरी थी। स्मिथ चोटिल थे, जबकि लाबुशेन खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि स्मिथ अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं।   स्टीव स्मिथ को दक्षिण…

Read More

जैसलमेर में मानसून की बारिश ने दी राहत, जलभराव ने खोली अव्यवस्थाओं की पोल

जैसलमेर राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में मानसून की बारिश ने जहां तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं नगर परिषद और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 68.4 मिमी (करीब 3 इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुवार को 46 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई थी। लगातार हो रही बारिश से जिले का तापमान भी गिरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,…

Read More

योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नन्ही बिटिया के इलाज में मदद तथा आवास की व्यवस्था करने की गुहार के साथ बिटिया को गोद में लेकर बैठी महिला को भरोसा दिया कि बच्ची का अच्छे से अच्छा इलाज सरकार कराएगी। महिला और उसके परिवार के लिए आवास की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसे लेकर योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी…

Read More

बिहार चुनाव में BJP का नया फॉर्मूला, ट्रिपल M फैक्टर से कैसे बदलेंगे चुनावी समीकरण

पटना  बिहार में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को मजबूत करने के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। बीजेपी इस चुनाव में ट्रिपल M फैक्टर यानी मोदी, मंदिर और महिलाएं पर फोकस कर रही है। ट्रिपल एम फैक्ट को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने महिलाओं को लेकर कई योजनाएं पेश की है। माना जा रहा है कि बीजेपी के इस फामूले से विरोधी पार्टियों को कड़ी…

Read More

महिला क्रू मेंबर दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में छेड़छाड़

 जयपुर दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 में शुक्रवार देर रात महिला क्रू मेंबर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही एक यात्री ने महिला क्रू मेंबर को बार-बार बुलाकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला क्रू मेंबर ने इस घटना की जानकारी तुरंत फ्लाइट स्टाफ को दी, जिसके बाद आरोपी यात्री ने अन्य क्रू मेंबर्स के साथ भी अशोभनीय व्यवहार किया। इसी को लेकर फ्लाइट में…

Read More

श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में एक पायदान का हुआ फायदा, टॉप-2 में ये टीमें

नई दिल्ली श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 78 रनों से धूल चटाई। इस जीत के साथ मेजबानों ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। इस जीत के साथ श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में एक पायदान का फायदा हुआ है। टीम चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं टॉप-2 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने WTC 2025-27 में अभी तक 1-1 मैच…

Read More

मध्य प्रदेश में नौ साल बाद नए पदोन्नति नियम लागू किए गए, पांच तहसीलदारों को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर

भोपाल मध्य प्रदेश में नौ साल बाद नए पदोन्नति नियम लागू किए गए हैं। 31 जुलाई तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नतियां दी जानी हैं। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बना दिया। जबकि, पदोन्नति की प्रक्रिया विभागों ने प्रारंभ कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अलका एक्का तहसीलदार बैतूल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पांढुर्णा, आलोक वर्मा तहसीलदार आगर मालवा को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शाजापुर, अनिल कुमार तलैया तहसीलदार छतरपुर को डिप्टी कलेक्टर पन्ना, बालकृष्ण मिश्रा तहसीलदार कटनी को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सतना और…

Read More

डिंडौरी में गूंजी रहस्यमयी आवाज, दहशत में लोग – भूकंप या कुछ और?

डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंगडी में रहस्यमयी आवाज से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरूवार की रात से अचानक गांव के बाहर खाली पड़ी बेशरम की झाड़ियों से पटे स्थान के अंदर से आवाज आना शुरू हो गई। सुबह बडी संख्या में लोगों का जमावडा मौके पर लग गया। बताया गया कि बेशरम की झाडियों के नीचे से आवाज आ रही थी। ग्रामीणों द्वारा उसके आसपास सफाई भी की गई। अंधविश्वास के चलते कुछ लोग इसे भूतप्रेत, दैवीय शक्ति, तो कुछ लोग अजगर की आवाज होने की बात कह…

Read More