हम टॉपर थे, फिर भी फेल कर दिया! – रिजल्ट गड़बड़ी पर Jiwaji University में बवाल

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्ष्रा परिणाम में गड़बड़ी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जहां वीआरजी कॉलेज की छात्राओं को एक ही विषय में फेल कर दिए जाने पर छात्राओं ने शुक्रवार को जेयू में आकर हंगामा कर दिया। एक ही विषय में फेल हुई छात्राएं शुक्रवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलसचिव से मिलने पहुंची, लेकिन उन्हें कक्ष में न पाकर सहायक कुलसचिव के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं।   डीआर के सामने फूट कर रोई छात्रा लगभग डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद…

Read More

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी महज 24 घंटे में गिरफ्तार

सिरोही सरूपगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामले में त्वरित जांच कर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और पिंडवाड़ा वृताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में टीम ने कोटडाफली, अचपुरा (सरूपगंज थाना क्षेत्र) निवासी…

Read More

भारत ने पाकिस्तान को सिंधु जल समझौते पर दिया झटका

नई दिल्ली भारत सरकार ने आज स्पष्ट किया कि उसने किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े तथाकथित 'कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' के फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह अदालत न केवल पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से बनाई गई है, बल्कि इसके तहत चल रही सभी कार्यवाहियां और उसके किसी भी फैसले की कोई वैधानिक मान्यता नहीं है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'आज, 1960 की सिंधु जल संधि के तहत कथित रूप से गठित इस…

Read More

देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाला गैंग बेनकाब, मुंबई-जामताड़ा से 3 शातिर अरेस्ट

जगदलपुर बस्तर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित हरियाणा, बिहार सहित 13 राज्यों में लोगों के ई-मेल हैककर फर्जी ऋण लेते थे और धन राशि को फर्जी खातों में स्थानांतरित कर लेते थे। बता दें कि गिरोह ने अब तक 116 से अधिक फर्जी बैंक खाते खोलकर 1 करोड़ 15 लाख 77,005 रुपये की ठगी की है। जगदलपुर के नयामुंडा निवासी अमलेश कुमार ने ठगी की शिकायत की कि…

Read More

जातीय वैमनस्य फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर FIR

अशोकनगर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुंगावली थाना पुलिस ने जातीय वैमनस्यता फैलाने के अपराध में मुकदमा दर्ज किया है। मामला उस व्यक्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसने एक वीडियो संदेश में गांव के सरपंच के बेटे पर मारपीट कर मल खिलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में जीतू पटवारी ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। बताते हैं कि वीडियो जारी करने वाले ने अब कलेक्टर को एक शपथपत्र दिया है, जिसमें कहा है कि सरपंच के बेटे विकास और उसके कुछ साथियों ने उसके…

Read More

सब देखते रहे और बेटी की गर्दन रेतता रहा हैवान, किसी ने नहीं रोकी उसकी मौत

नरसिंहपुर नरसिंहपुर शहर के बीचों बीच सिविल लाइन क्षेत्र में बने जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर हुए हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों व संध्या चौधरी के स्वजनों ने अस्पताल के सामने देर रात तक हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल के सामने की मॉडल रोड पर भी जाम कर आरोपी को फांसी देने और उसका घर गिराने की मांग की। पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का आश्वासन दिया है। आरोपित पर कड़ी कार्रवाही की मांग की। स्वजनों में आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि हमारी…

Read More

बारिश में स्ट्रीट डॉग्स हो जाते हैं आक्रामक, नगर निगम ने दी सावधानी बरतने की सलाह

भोपाल भोपाल शहर में आवारा कुत्ते हिंसक हो गए हैं। किसी अनजान व्यक्ति को देखते ही हमला कर सकते हैं, क्योंकि यह उनकी ब्रीडिंग का समय है। बरसात में कुत्तों में आक्रामकता बढ़ जाती है। साथ ही बरसात में भीगने से उन्हें तनाव, किलनी-पिस्सू और खुजली होती है। ऐसे में आवारा कुत्ते किसी भी व्यक्ति को काट सकते हैं। इसको देखते हुए निगम ने एडवाइजरी जारी की है। नगर निगम के अपर आयुक्त हर्षित तिवारी ने बताया कि बरसात में डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ती हैं। इसको देखते हुए शहरवासियों…

Read More

1.30 करोड़ की ठगी: परिवार ने रची साजिश, फर्जी दस्तावेजों से लूटा व्यापारी

ग्वालियर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के भाई और व्यापारी धीरज अग्रवाल के साथ मुरार के व्यापारी गौतम राय रैली, उसकी पत्नी प्रिया राय रैली, पिता गुलशन राय रैली और नौकर मानवेंद्र ने 1.30 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इन लोगों ने एक मकान को बैंक में बंधक बताकर उसे छुड़ाने के एवज में इनसे रुपये उधार लिए थे। इन्हें यह मकान बैंक से छुड़वाने के बाद बेचने का झांसा भी दिया था, जबकि मकान बैंक में बंधक ही नहीं था। जब धीरज को इस बारे में…

Read More

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो घंटे के बाद आग पर पाया गया काबू, एक मौत

रायपुर राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में देर रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर…

Read More

छात्रा से दुष्कर्म मामले में लॉ कॉलेज का गार्ड भी गिरफ्तार

कोलकाता कोलकाता कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोलकाता पुलिस ने बताया है कि लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कोलकाता के विधि कॉलेज में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया है। मोनोजीत इसी कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब व प्रोमित मौजूदा छात्र हैं। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार…

Read More

भारत ने श्रीलंका के साथ कर ली डॉकयार्ड डील, चीनी घुसपैठ को करारा जवाब

नई दिल्ली भारत की प्रमुख रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने श्रीलंका के सबसे बड़े शिपयार्ड, कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी (सीडीपीएलसी) में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की है। यह सौदा 52.96 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 452 करोड़ रुपये) का है। यह भारत की किसी सरकारी रक्षा शिपयार्ड कंपनी द्वारा किया गया पहला अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण होगा और इसके जरिए भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में एक "रणनीतिक उपस्थिति" मिलेगी। यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब चीन की सैन्य और आर्थिक घुसपैठ श्रीलंका सहित…

Read More

रिटायरमेंट से पांच दिन पहले निलंबित हुए पटवारी ने दी जान

बिलासपुर भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने सकरी थाना क्षेत्र स्थित जोकी गांव में अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष…

Read More

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मुंबई फेमस सॉन्ग ‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. शुक्रवार देर रात को एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. खबर है कि हार्ट अटैक आने के बाद पति पराग त्यागी ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, अब उनके घर पर मौजुद सभी लोगों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. कुक-मेड से पुलिस ने की पूछताछ बता दें कि शेफाली जरीवाला के निधन की खबर…

Read More

जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसा, रोहतक के चार लोगों की मौत

रोहतक रोहतक के खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी प्रमिला (46) अपने बेटे दिपांशु (21) बेटी साक्षी (17) और पड़ोसी राजबाला (60) के साथ एक कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे। जबकि उनके पड़ोस से ही एक कार…

Read More

इजरायल पर ईरान का तंज, मार पड़ी तो ‘डैडी’ के पास भागे

तेहरान ईरान ने इजरायल के खिलाफ बहुत बड़ा तंज किया है। ईरान ने कहा है कि हमारे हमलों से पस्त इजरायल के पास अपने डैडी के पास भागने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं था। बता दें कि अमेरिका ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर कराया था। ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका भी कूद पड़ा था। यहां तक कि उसने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम भी बरसाए थे। इसके अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के लिए ऐलान कर…

Read More