बागेश्वर धाम : कल से रायपुर में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सुनाएंगे प्रभु श्री राम जी की कथा, दो दिन लगेगा महादिव्य दरबार…

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 16 जनवरी, 2023

रायपुर। बागेश्वर धाम की कथा रायपुर के गुढयारी में कल से शुरू होने वाली है। महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की की कथा में बिना टोकन नंबर के दिव्य दरबार भी लगेगी। इस कथा में 2 दिन का महा दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। दरबार 20 से 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लगेगा। बिना टोकन नंबर के दरबार सुबह 9 बजे से लगेगा, इसमें बागेश्वरधाम सरकार श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।


ये भी पढ़ें :  Health Alert : सरायपाली और बसना में कल सुप्रसिद्ध डॉक्टर पंकज द्विवेदी रहेंगे मौजूद, मरीजों के स्वास्थ्य का करेंगे परीक्षण, जानें कैसे आप भी मिल पाएंगे डॉक्टर पंकज से...?

इसमें पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार की मदद से श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। बतादें कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में बागेश्वर धाम स्थित है। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी भक्तों को देखकर ही बता देते हैं कि उन्हें क्या समस्या है। बागेश्वर धाम में रोजाना हजारों की तादाद में लोग दर्शन करने के लिए जाते हैं। जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए लंबी- चौड़ी लाइन लगती है, बाद में पंडित धीरेंद्र जी भक्तों से मिलकर एक पर्ची बनाते हैं जहां वो उनकी परेशानियों को लिख देते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment