चैम्पियन टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम, BCCI ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर दिया तोहफा

 नई दिल्ली

भारत अपनी छठी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है. इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) ने चैंपियन बनी भारतीय टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया है. यह इनाम भारत की शानदार जीत के बाद घोषित किया गया. भारत ने 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया. खास बात यह रही कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी.

आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम की जीत के तुरंत बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस इनाम की पुष्टि की और टीम के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें :  BWF विश्व चैंपियनशिप: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने वांग झीयी को हराया

देवजीत सैकिया ने कहा, पूरा देश और बीसीसीआई हमारी अंडर-19 टीम की इस जीत पर गर्व महसूस कर रहा है. फाइनल में इंग्लैंड को जिस तरह हराया गया और पूरे टूर्नामेंट में टीम का अपराजित रहना, हम सभी के लिए गर्व की बात है. बीसीसीआई टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद इनाम देगा.

U19 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा भारत का सफर

फाइनल में भारत की जीत की नींव शानदार बल्लेबाजी पर टिकी थी, जिसका नेतृत्व वैभव सूर्यवंशी ने किया. कप्तान अयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन बनाए. यह स्कोर इतना बड़ा था कि इंग्लैंड पर शुरुआत से ही दबाव बन गया.

ये भी पढ़ें :  शतरंज ओलंपियाड में मिली ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को सराहा, आनंद ने भी दी बधाई

वैभव सूर्यवंशी इस मैच के सबसे बड़े सितारे रहे. उन्होंने 175 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे फाइनल एकतरफा हो गया.

* सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है

* इससे पहले उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया

* इसके बाद अगली फिफ्टी उन्होंने महज 23 गेंदों में पूरी कर दी

ये भी पढ़ें :  EPFO Interest Rate: 11 दिन में बड़ा ऐलान, क्या PF पर मिलेगा ज्यादा ब्याज?

इंग्लैंड की कोशिश नाकाम

412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम कभी भी लय में नहीं आ सकी. हालांकि कालेब फाल्कनर ने संघर्ष करते हुए शतक लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों से उन्हें खास साथ नहीं मिला.

भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए और इंग्लैंड को कभी भी मैच में वापसी का मौका नहीं दिया. आखिरकार इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 100 रन से फाइनल जीत लिया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment