विराट कोहली के IPL फाइनल मैच से पहले उनके One8 Commune पब और रेस्तरां पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु

IPL फाइनल मैच से 24 घंटे पहले विराट कोहली नई मुसीबत में फंस गए हैं। विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित One8 Commune पब और रेस्तरां (Pubs and restaurants) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बेंगलुरु पुलिस ने क्रिकेटर विराट कोहली के पब-रेस्तरां के खिलाफ यह एक्शन लिया है। कोहली के One8 Commune पब और रेस्तरां में नो स्मोकिंग जोन नहीं होने की वजह से पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में क्रिकेटर या रेस्तरां की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया है।

बता दें कि विराट कोहली की टीम बेंगलुरु आईपीएल (IPL) के फाइनल मैच में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा, जहां बेंगलुरु का सामना श्रेयस अय्यर नेतृत्व वाली पंजाब से होगा। इसी बीच विराट कोहली नई मुसीबत में फंस गए हैं।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट मैच से बाहर

बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल 5 बार और रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें विराट कोहली के स्वामित्व वाला  One8 Commune पब और रेस्तरां भी शामिल है। पुलिस ने पाया कि इस पब में नो स्मोकिंग जोन नहीं है, इसलिए सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें :  PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का धमाका, अय्यर-प्रियांश और प्रभसिमरन की ताबड़तोड़ पारी से लगातार तीसरी जीत

गश्त कर रही पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि वन8 कम्यून पब देर रात तक खुला हुआ है। जब पुलिस टीम रात 1:20 बजे पब पहुंची तो पाया गया कि पब उस वक्त भी ग्राहकों को सेवा दे रहा है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

नियम तोड़ने के आरोप में हुई थी पब पर कार्रवाई
ऐसा पहली बार नहीं है कि कोहली के पब के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई हो। बीते साल जुलाई में One8 Commune पब और रेस्तरां के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जुलाई, 2024 में One8 Commune पब के मैनेजर पर बंद होने के समय के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। कब्बन पार्क थाने में दर्ज की गई FIR के मुताबिक, कस्तूरबा रोड पर स्थित वन8 कम्यून पब 6 जुलाई को बंद होने के समय के बाद 1:20 बजे खुला हुआ था और ग्राहकों को सर्विस दे रहा था।

ये भी पढ़ें :  लीमा विश्व चैंपियनशिप में भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने दो टीम स्वर्ण पदक जीते

दिल्ली, मुंबई और पुणे में भी रेस्तरां के ब्रांच
बता दें कि विराट कोहली वन8 कम्यून के मालिक हैं. इसकी ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं। दिसंबर, 2023 में ही इस रेस्तरां को बेंगलुरु में खोला गया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment