IND vs AFG सीरीज से पहले बड़ा अपडेट, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर नजर

नई दिल्ली

 IND vs AFG ODI: भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज कुछ ही दिन बाद खेली जाएगी। एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होगा, वहीं वनडे सीरीज 13 जून से होगी।

बीसीसीआई ने दोनों फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम का एलान पहले ही कर दिया है, जहां वनडे टीम में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है, लेकिन बोर्ड ने ये भी बताया कि दोनों का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें :  26 जनवरी 2025 रविवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की उपलब्धता पर एक बड़ा भी अपडेट सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE पहुंचने वाले है। वो वहां एक हफ्ता बिताएंगे और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।

Rohit-Hardik को लेकर क्या अपडेट?
रिपोर्ट में कहा गया कि बीसीसीआई ने हार्दिक और रोहित दोनों को CoE में रिपोर्ट करने को कहा था, लेकिन रोहित को फिलहाल कोई अपडेट नहीं सामने आया है।

ये भी पढ़ें :  PSL के बीच David Warner गिरफ्तार! नशे में गाड़ी चलाने का आरोप, बाकी मैचों पर संकट

IND vs AFG ODI 2026: भारत की वनडे टीम इस प्रकार-
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

अफगान टेस्ट से पहले बुलाए गए नेट बॉलर्स
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को टीम मैनेजमेंट ने 6 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान टेस्ट से पहले नेट्स में बॉलिंग के लिए बुलाया है। आकिब को टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर काफी सवाल उठे थे। उनके साथ 6 और गेंदबाजों को भी नेट्स के लिए बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें :  भारत-जिम्बाब्वे समेत 12 टीमों को T20 वर्ल्ड कप 2028 का टिकट, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment