उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम व्यस्त और विविध गतिविधियों से भरा हुआ है। आज दिनभर में वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 10:00 बजे रायपुर स्थित निवास से रवाना होंगे। 10:20 बजे वे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ “All India Steel Conclave 2.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 10:50 बजे वे कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जिलों के दौरे पर रवाना होंगे। 11:30 बजे…
Read MoreCategory: त्वरित
CM विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, चकरभाठा में सिंधु अमर धाम के चालीहा उत्सव में हुए शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के चकरभाठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालीहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने 40 दिन का उपवास रखा है, उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप, पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है।…
Read Moreकुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी : बड़ा हादसा, आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उर्वशी मिश्रा, मुंगेली मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी…
Read Moreछत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश राजिम कुंभ कल्प 2025: अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री…
Read Moreविशेष लेख – 24 वर्षीय छत्तीसगढ़ : विकास और पहचान के मोड़ पर
पिछले महीने अपनी 24वीं जयंती मनाने वाला छत्तीसगढ़ आज विकास और सांस्कृतिक पहचान के अहम मोड़ पर खड़ा है। 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर बने इस राज्य ने बीते 24 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना भी किया है। उम्मीदों का यह प्रदेश किस तरह सम्भावनाओं के स्वर्णिम राह में है, इसे बता रहे हैं पीयूष मिश्रा आर्थिक विकास में बढ़त, पर रोजगार चुनौती छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति प्रशंसनीय रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8% की GSDP वृद्धि राष्ट्रीय औसत…
Read Moreवीर बाल दिवस के अवसर पर CM साय ने की बड़ी घोषणा : गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी को छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान की कहानी अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर साहिबजादों के वीरता की यह कहानी देश के युवाओं को साहस के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह और…
Read MoreBIG BREAKING : दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देश ने खोया एक महान नेता और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी अर्थशास्त्री
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती भारत के सबसे विद्वान और दूरदर्शी नेताओं में की जाती है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह वित्त मंत्री और वित्त सचिव जैसे अहम पदों पर भी रहे। 1991 में नरसिम्हा राव…
Read Moreपाँच दिनों तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, ये है पूरा कार्यक्रम
उर्वशी मिश्रा, रायपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। पूजनीय सरसंघचालक जी का यह संगठनात्मक प्रवास है। इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं व वरीय अधिकारियों के साथ संगठन के दृढीकरण पर चर्चा करेंगे। 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025-26 में अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके निमित्त देश के अलग-अलग प्रांतों में पूजनीय सरसंघचालक जी का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों…
Read Moreगौवंशों की तस्करी कर रहे थे शमताज, नसीम, मुस्तकीम, जिशान… पुलिस ने जान जोखिम में डालकर गौ-वंश को मुक्त कराया
• मवेशियों से भरे ट्रक वाहन का पीछा करने पर उसका पहिया फट गया एवं वाहन में आग लग गया था • गौ-तस्करी में सम्मिलित कुल 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अन्य फरार 04 आरोपियों की पतासाजी जारी • गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहन कीमती लगभग रू. 3,50,00,000 /- (तीन करोड़ पचास लाख रू.) को जप्त किया जा चुका है। डेस्क, न्यूज राइटर बीती रात्रि में जशपुर पुलिस को विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर आयसर ट्रक वाहन…
Read Moreनाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर मोहम्मद शेख़ असलम ने किया दुष्कर्म, जशपुर पुलिस ने धर दबोचा
आरोपी मो. शेख असलम के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 221/2024 धारा 137(2), 87, 64 (2) (m) बी.एन.एस. 4, 6 पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज। डेस्क, न्यूज राइटर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का एक 48 वर्षीय पिता ने दिनांक 07.09.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री उक्त दिनांक को घर से अपने मोबाईल रिपेयर कराने के लिये निकली थी, जो वापस घर में नहीं आई। प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री को कोई…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता : इनवेस्टर्स से बोले- छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य
नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किया संवाद मीट में छत्तीसगढ़ को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की गिनाईं खूबियां नई औद्योगिक नीति में उद्योगों के लिए विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय : दलहन, तिलहन और गेहूँ पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में पूर्णतः छूट, आम जनता सहित उद्योग जगत के लोगों ने किया सीएम का आत्मीय अभिनंदन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलहन, तिलहन तथा गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः छूट प्रदान की है। राज्य सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों और दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों तथा व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि…
Read Moreबाबा गुरू घासीदास के मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की।…
Read Moreजब जशपुरीया मांदर गीत पर थिरकीं छात्रायें, ‘जनजातीय प्रकृति प्रेमी होते हैं’- कौशिल्या देवी साय
सुमिरन दास, रायपुर जनजातीय गौरव दिवस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए 16 दिसंबर को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और लोक नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं छात्राओं द्वारा राजकीय गीत के साथ किया गया।महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा जशपुरीया मांदर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री…
Read Moreशराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को नदी में छोड़ने और शिवनाथ नदी को प्रदूषित करने को लेकर याचिका पर सुनवाई, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने पेश की रिपोर्ट, निगरानी करने दिए निर्देश
उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को शिवनाथ नदी में छोड़ने और जल प्रदूषण के मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की बेंच में हुई सुनवाई में कोर्ट के सामने पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा प्रदूषण कम हुआ है। जिसपर कोर्ट ने टीम बनाकर निगरानी करने निर्देशित किया है। वहीं अगली सुनवाई 3 फरवरी 2025 को निर्धारित की है। मामला मुंगेली जिले धूमा स्थित…
Read More
