प्रदेश की सड़कों को आवारा मवेशी मुक्त करने को लेकर याचिका पर सुनवाई, सरकार के कई विभागों ने SOP के लिए नहीं दी जानकारी, कोर्ट से 2 सप्ताह का मांगा समय, अगली सुनवाई 17 जनवरी 2025 को तय

उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर   बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित सड़कों को मवेशी मुक्त करने और सटीक रोड मैप बनाने को लेकर चल रही जनहित याचिका पर सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की स्पेशल बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश के परिपालन की जानकारी मांगी। जिसपर शासन ने अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर के माध्यम से अपना पक्ष रखा। जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशी…

Read More

Liquor Shops Will Remain Closed On This Day In Balodabazar District : कलेक्टर ने इस दिन को किया शुष्क दिवस घोषित, शराब दुकानों पर लटकेगा ताला

    संगीता शर्मा, बलौदाबाजार राज्य के निर्देश पर 18 दिसम्बर 2024 बुधवार को गुरु घासीदास जयंती पर एक दिवस के लिए “शुष्क दिवस” घोषित किया गया है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने आदेश जारी किया है जिसके तहत जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी,कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों, आदि जैसे एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी. एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता) एवं मद्यभण्डारण-भाण्डागार को 18 दिसम्बर 2024 (कुल 01 दिवस) को संपूर्ण दिवस के लिये सीलबंद किया जाये तथा मदिरा के विक्रय,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया स्मृति चिन्ह भेंट

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।   आपको बताते चलें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। अमित शाह अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि,  विजिटर बुक में केंद्रीय मंत्री ने लिखा-  “सुरक्षा बलों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा”

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।   इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु…

Read More

CG में पत्रकार प्रेस परिषद का गठन : रविश अग्रवाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रमोद मिश्रा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, पत्रकार बोले : “पत्रकारिता क्षेत्र में लंबे अनुभव का मिलेगा लाभ”

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 दिसंबर 2024 देश की पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के हितों के सदैव कार्य करने वाली संगठन भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड संस्था ‘पत्रकार प्रेस परिषद’ के छत्तीसगढ़ ईकाई का भी गठन हुआ है । प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जहां बलरामपुर – रामानुजगंज जिले के रहने वाले रविश अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर बलौदाबाजार जिले के कटगी गांव के रहने वाले प्रमोद मिश्रा को जिम्मेदारी मिली है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ने दोनों की नियुक्ति संबंधी…

Read More

मुख्यमंत्री ने की 100 दिनों तक चलने वाले निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत : निक्षय पोषण योजना के तहत हितग्राहियों को आनलाइन ट्रांसफर की योजना की राशि

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आनलाइन ट्रांसफर करने की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को निक्षय निरामय की शपथ भी दिलाई। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले…

Read More

आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर      रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15,000 आवास केवल मकान नहीं बल्कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक देव जयंती ‘प्रकाश पर्व’ की दी बधाई

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुनानक देव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरू नानकदेव की जयंती को गुरूपरब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरूनानक देव जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सभी को प्रेम और सद्भाव के साथ…

Read More

पीएम जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोग हुए शासन की योजनाओं से लाभान्वित, बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हुआ हासिल

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई…

Read More

क्यों जूदेव और अटल आ गये हैं आमने सामने?…कांग्रेस विधायक ने कहा ‘भगवा आतंक’, तो मचा बवाल, पूरा मामला समझें

सतीश शर्मा, रायपुर/ बिलासपुर   छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला समय समय पर सामने आता ही रहा है। अब छत्तीसगढ़ के रतनपुर के ग्राम पंचायत पुडू के आश्रित ग्राम बांग्लाभाटा में आदिवासी क्रिश्चियन समुदाय के द्वारा चर्च का निर्माण और उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू संगठनों ने अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव संग प्रार्थना सभा भवन का उद्घाटन का विरोध किया, जिसके चलते प्रार्थना सभा भवन उद्घाटन रोकना पड़ा और अब इस मामले को लेकर राजनीति की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस विधायक…

Read More

राज्योत्सव के मंच से बोले CM साय, ‘विकास की सबसे बड़ी ताकत संस्कृति से मिलती है’, राज्यपाल ने भी किया लोगों को संबोधित

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है और युवा अवस्था में ही इस राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया है। राज्योत्सव के मौके पर अपनी विरासत को सहेजने और छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें। नागरिकगणों से यह अपील राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में डेका ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का…

Read More

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम : बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, जानें आज का शेड्यूल

सतीश शर्मा, रायपुर आज मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जाएगा।   मुख्यमंत्री साय सुबह 7:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से रवाना होकर 7:30 बजे तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, 8:05 बजे वे वापस निवास लौटेंगे।     मुख्यमंत्री 10:15 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां 10:50 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर के हेलीपैड पर आगमन के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचेंगे। 11:00 बजे बिलासपुर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल…

Read More

साय सरकार का एक्शन…लापरवाही करने वाले तीन डॉक्टरों पर कार्यवाही की गाज, प्रभारी मंत्री केदार ने दिया था कलेक्टर को निर्देश, नप गये लापरवाह

सतीश शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही सामने आने के मामले में राज्य की विष्णुदेव सरकार ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बड़ी कार्यवाही की है। लोगों से जुड़े इस मामले में लापरवाही पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में सरकार ने एक्शन लेकर तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। मामले में जिला चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ. गीता नेताम निलंबित कर दी गई। वहीं नेत्र सहायक अधिकारी दीप्ति टोप्पो, स्टाफ़ नर्स ममता वैदे को प्रथम दृष्टया निलम्बित कर दिया गया है। लोक…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और सशक्तिकरण पर केंद्रित पुस्तकों का किया विमोचन

    रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों क्रमशः ‘आदि नारी: आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शिका’ एवं पोदड़गुमा पेन करसाड का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को उक्त तीनों पुस्तकों की प्रथम प्रतियां ससम्मान भेंट की। यह तीनों पुस्तकें छत्तीसगढ़ राज्य की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और वन अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित हैं। कार्यक्रम…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा की भाभी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, दिवंगत स्व. बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा की भाभी स्व. बिमला देवी शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। भाटापारा स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा की भाभी स्व. बिमला देवी शर्मा का निधन 7 अक्टूबर 2024 को करीब 78 वर्ष की आयु में हो गया था।…

Read More