उर्वशी मिश्रा, रायपुर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की पत्रकार वार्ता विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर शुरू हो गई है। आपको बताते चलें कि 29 मई से 12 जून तक प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री राम विचार नेता ने यह जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कल यानि 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। ‘एक देश_ एक कृषि_ एक टीम’ की अवधारणा को मिलेगी मजबूती : नेताम…
Read MoreCategory: त्वरित
CM विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, 97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन
93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण 65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन, बोले – वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती (28 मई) पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और आधुनिक भारत…
Read Moreछत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : CM विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ, पामेड़ सहित 50 गांवों को मिलेंगे सीधे लाभ
माओवाद से मुक्ति की जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। जिस पामेड़ को कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है — आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे…
Read MorePre Monsoon: प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री! रायपुर, भिलाई में झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों में इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और सुबह हल्की बौछारों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बिजली गिरने और तेज हवाओं…
Read Moreप्रदेश की राजधानी में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति…
Read Moreवन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन्यजीव के शिकार का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को भेजा जेल
बलौदाबाजार। जिले के वन विभाग की टीम द्वारा वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देश पर वन्य प्राणियों की शिकार करने के प्रयास करते दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम द्वारा वन एवं वन्यप्राणियों के सुरक्षा हेतु रात में वन गश्त के दौरान परिक्षेत्र कोठारी बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 223 पूर्व कोठारी एवं परिक्षेत्र सोनाखान के नवागांव के आरक्षित वन क्षेत्र में कक्ष क्रमांक 247 वनोपज जांच नाका नवागांव में रात्रि 10:30 बजे कोठारी क्षेत्र…
Read MoreCM विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ऊँचाई
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। सरकार…
Read MoreCM विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण, 62 हाई-टेक कैमरों से होगी चौबीसों घंटे निगरानी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर/मुंगेली रायपुर/मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय में स्मार्ट सुरक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 33.15 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। नगर के 17 प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 62 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिन्हें एक केंद्रीकृत पुलिस कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटर किया जा सकता है। उन्नत तकनीकों से सुसज्जित यह कंट्रोल रूम पुलिस प्रशासन को त्वरित, प्रभावी और सटीक कार्रवाई…
Read Moreप्रबल प्रताप जूदेव को मिला ‘सनातन धर्मश्री’ सम्मान, घरवापसी अभियान व राष्ट्र एवं धर्म-सेवा कार्यों के लिए गोवा में सम्मानित हुए प्रबल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर/ गोवा गोवा स्थित परिपूर्ण अध्यात्मशास्त्र एवं साधना के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत सनातन संस्था द्वारा संस्था के प्रमुख, पूज्य गुरूदेव डॉ. जयंत आठवलेजीं के जन्मोत्सव पर 18 से 19 मई 2025 को “सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव” में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी को “सनातन धर्मश्री पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के रजत महोत्सव (25 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। 17 से 19 मई 2025 तक चलने वाले इस त्रि-दिवसीय महोत्सव का आयोजन गोवा में किया गया है, जिसमें…
Read Moreराजधानी में सर्राफा कारोबारी की पत्नी ने बेटे के पास जाने कहकर कर ली आत्महत्या, 5 दिन पहले बेटे की हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई ये आशंका
उर्वशी मिश्रा, रायपुर सदर बाजार निवासी सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी की पत्नी सोना सोनी (42 वर्ष) की लाश रविवार सुबह उनके घर की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। महिला के गले में दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने हाल ही में मृत अपने छोटे बेटे के पास जाने की बात लिखी है। पांच दिन पहले बेटे की मौत, अब…
Read Moreबिलासपुर में SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर थाने में हुआ समर कैंप का आयोजन, बच्चों की प्रतिभाओं को मिला बेहतरीन मंच
थाना सिटी कोतवाली परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर आज बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन पर थाना सिटी कोतवाली परिसर में चेतना कार्यक्रम के तहत “आओ संवारे कल अपना” के अंतर्गत समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.), थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी, आर्यन तिवारी, सीमा वर्मा, चंचल सलूजा (रोटरी क्लब), गजेन्द्र सिंह (लायंस क्लब) एवं मुकेश गंगवानी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल, इन अनेकों निमार्ण कार्यों की हुई प्रशासनिक स्वीकृति
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा…
Read Moreप्रदेश के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक, CM विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग करेगा युक्तियुक्तकरण, नए सत्र से पहले हर स्कूल में होंगे पर्याप्त शिक्षक
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। जानकारी के अनुसार, आगामी शिक्षा सत्र से पहले राज्यभर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण (Rationalization) किया जाएगा। इसके तहत अतिशेष (Surplus) शिक्षकों की पुनः तैनाती कर एकल शिक्षक स्कूलों में उनकी व्यवस्था की जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के सुदूर और ग्रामीण अंचलों में संचालित उन स्कूलों को लाभ मिलेगा, जहां अभी तक केवल एक…
Read Moreदेशभक्तिपूर्ण गीतों के साथ जशपुर के चराईडांड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, सीएम विष्णु देव साय के साथ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए
भारत माता की जय और तिरंगे झंडे की जयकार से गूंज उठा पूरा वातावरण उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के चराईडांड में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकली गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांव के शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकली गई इस भव्य यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ हाथों में तिरंगा लिए जशपुर विधायक रायमुनि भगत , नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह…
Read More
