CG Weather Alert : प्रदेश में दिख रहा पश्चिमी चक्रवात का असर, आज भी इन जगहों पर बारिश के आसार

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 29 नवंबर, 2023 रायपुर। प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। कल राजधानी रायपुर समेत अन्य क्षेत्रों में हुई बरिश ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं हल्की बारिश से ठंड बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज सुबह से रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की सम्भावना नहीं है। शुक्रवार…

Read More

CG Assembly Election Update : प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए तैयारियाँ पूरी

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 29 नवंबर, 2023   रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों में प्रेक्षकों की निगरानी में होने वाली मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं…

Read More

Big Breaking : 17 दिन बाद टनल से बाहर आए मजदूर, चेहरे पर दिखी अलग ही चमक, CM धामी ने ऐसे किया स्‍वागत

  नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 28 नवंबर, 2023     नई दिल्‍ली। उत्‍तरकाशी स्थित टनल में फंसे मजदूरों को 17 दिन बाद आखिर बाहर निकाल लिया गया है। भारतीय एजेंसियों ने मलबे के अंदर पाइप को धकेल कर एक रास्‍ता बनाया, जिसकी मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया। इस महत्‍वपूर्ण पलों के दौरान उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। उन्‍होंने मजदूरों का बाहर निकलते वक्‍त स्‍वागत किया। जिंदगी की जंग जीतने के बाद मजदूरों के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर…

Read More

तेलंगाना में दिखा रहा कांग्रेस का रुझान, भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 28 नवंबर, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय तेलंगाना दौरे से वापस छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। सीएम ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने वाले बयान पर तंज कसते हुए पलटवार किया। सीएम ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) की वजह से सभी कर्मचारी पहले से ही दबाव में है। बीजेपी अब जबरदस्ती क्यों नौटंकी कर रही है। हमने चुनाव के दौरान…

Read More

जिसे हम खो रहे हैं उसे वे संस्कृति को खोज रहे हैं : आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 नवंबर, 2023 रायपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती की संदर्भ में आज वृंदावन हाल में महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश दुबे भारत स्वाभिमान ने किया। नरेश झारिया एवं राजेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य डॉ अजय आर्य ने कहा- महर्षि दयानंद सरस्वती सनातन धर्म की संरक्षक थे। वेद सत्य विद्याओं का पुस्तक है। साधु संतों के संग बैठने से जीवन का प्रकाश मिलता है। वेद ने मिलकर…

Read More

Chhattisgarh : खारुन नदी में सीएम भूपेश बघेल ने किया कार्तिक स्नान, महादेव घाट पर लगाई आस्था की डुबकी

        उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 नवंबर, 2023   रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह सवेरे रायपुर के खारून नदी स्थित महादेव घाट पहुंचे। सुबह 5.30 बजे खारुन नदी में सीएम भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान किया। उन्होंने अपने अंदाज में गुलाटी मारकर डुबकी लगाई है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटकेश्वर महादेव का दर्शन किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।   बता दें कि राजधानी रायपुर के महादेव घाट और राजिम समेत कई जगहों पर पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। वहीं,…

Read More

यूटेलसैट वनवेब सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए इंडियन स्पेस रेगुलेटर से मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला संगठन बना

    उर्वशी मिश्रा, नई दिल्ली, 26 नवंबर, 2023     वनवेब इंडिया को आज भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं लॉन्च करने के लिए इंडियन नेशनल स्पेस प्रोमोशन एंड ऑथोराइजेशन सेंटर (IN-SPACE) से आवश्यक अधिकार प्राप्त हो गए हैं। वनवेब इंडिया यह अधिकार प्राप्त करने वाला पहला संगठन है। लो-अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) ऑपरेटर, यूटेलसैट वनवेब, यूटेलसैट ग्रुप का हिस्सा है।   इंडियन नेशनल स्पेस प्रोमोशन एंड ऑथोराइजेशन सेंटर भारत सरकार की एक एजेंसी है, जो देश में अंतरिक्ष गतिविधियों को विनियमित करने और इनके संचालन के लिए अधिकार देने के…

Read More

हैवानियत की हदें पार! महिला को बंधक बनाकर 4 युवकों ने किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 24 नवंबर, 2023 रायपुर। अभनपुर इलाके की अपनी जमीन को बेचने के लिए जमीन दलालों के पास गई एक विधवा महिला गैंगरेप की शिकार हो गई। जमीन बिकवाने के नाम पर चार आरोपी महिला को एक फार्महाउस में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।     क्या हुआ महिला के साथ घटना की शिकायत महिला ने अभनपुर थाने में की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर लिया है,चर्चा है कि आरोपी रसूखदार…

Read More

भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : अरुण साव

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 नवंबर, 2023     रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, भाजपा में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा में जहां भी शिकायत आएगी कड़ी कार्रवाई होगी।   साव ने कहा, सभी 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और पदाधिकारियों से बात हो रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश की महिलाओं और किसानों का भाजपा को साथ मिला। कांग्रेस ने केवल किसानों को कर्ज में डुबाने का काम किया। भाजपा…

Read More

स्टार्ट-अप के लिए बेहतर अवसर इंडस्ट्रीज इंजीनियरिंग एक्सपो-2& का चार दिवसीय आयोजन शुरू

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 नवंबर, 2023   रायपुर। मध्य भारत का विशाल इन्डस्ट्रीयल इंजीनियरिंग एक्सपो-2& का आयोजन विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में दिनांक 24 से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लगभग राÓय समेत देश भर से लगभग तीन सौ इंजीनियरिंग शॉपर भाग लिये हैं। आयोजन मंडल के प्रमुख एवं उरला इण्डस्ट्रीयल एसोसिऐशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग ने बताया कि इन्डस्ट्रीयल इंजीनियरिंग एक्सपो-2& में एक ही छत के नीचे फेब्रिकेशन, इंजीनियरों के लिए वह सारा मशीनरीज है, जो स्टार्ट-अप के लिए जरूरी है।…

Read More

भारत-आस्ट्रेलिया टी20 मैच की टिकटें कल से ऑनलाइन

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 23नवम्बर 2023 रायपुर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 मैच को लेकर शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। वहीं मैच की टिकटों की बिक्री 24 नवंबर से क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऑनलाइन में उपलब्ध हो रही है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजन की जवाबदारी बीसीसीआई द्वारा सौंपी गई है। इससे पूर्व भारत और न्यूजीलैंड मैच की मेजबानी यहां हो चुकी है जिसकी सफलता को देखते हुए…

Read More

निर्वाचन आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 नवंबर, 2023   रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है अब इसके लिए सरकार के आदेश जारी करने के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ डीए मिलेगा। बता दें कि फिलाहल छत्तीसगढ़ में 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जबकि, केंद्र सरकार में 46 प्रतिशत मिलता है इस निर्णय के बाद अब केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार द्वारा मिलने वाला डीए भी 46 प्रतिशत हो जायेगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के…

Read More

दी गई लीगल एजुकेशन की सीख.. टोनही प्रताड़ना समेत कई अधिनियमों के बारे में जान जागरुक हुए लोग

  उर्वशी मिश्रा, डभरा/चंद्रपुर, 22 नवंबर, 2023 डभरा। माननीय रवि कुमार महोबिया सर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डभरा के आदेश अनुसार आज जनपद प्राथमिक शाला डभरा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या हिंदी एवं अंग्रेजी मीडियम स्कूल डभरा नगर पंचायत डभरा में लक्ष्मी डनसेना(PLV) थाना डभरा एवं सुनीता (PLV) द्वारा थाना चंद्रपुर दोनों पैरालेगल वॉलिंटियर्स द्वारा विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में माननीय रवि कुमार महोबिया सर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डभरा द्वारा सामाजिक जीवन से जुड़ी जानकारी को बच्चों के भविष्य के लिए दी गई। महोबिया सर द्वारा…

Read More

CG Crime News : टॉफ़ी का लालच देकर 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  उर्वशी मिश्रा, जशपुर, 22 नवंबर, 2023 जशपुर में तीन साल की बच्ची के साथ रेप की खबर सामने आई है। यहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। घटना की जानकारी लगते ही बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के पास ही खेल रही थी, तभी पड़ोसी वहां पहुंचा और बच्ची को टॉफियाँ देकर अपने घर…

Read More

3 दिसंबर को फिर शुरू होगी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा : अरुण साव

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 नवंबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने आज यहां भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य के सभी मतदाताओं विशेष तौर पर भारी उत्साह के साथ जबर्दस्त मतदान के लिए महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने विकास, सुशासन, लोक कल्याण के लिए भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने…

Read More