CG Weather Alert : प्रदेश में दिख रहा पश्चिमी चक्रवात का असर, आज भी इन जगहों पर बारिश के आसार

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 29 नवंबर, 2023

रायपुर। प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। कल राजधानी रायपुर समेत अन्य क्षेत्रों में हुई बरिश ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं हल्की बारिश से ठंड बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज सुबह से रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  शिक्षा जगत शर्मसार: प्रिंसिपल के साथ दो शिक्षकों ने मिलकर एक नाबालिग छात्रा की लूटी अस्मत

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की सम्भावना नहीं है। शुक्रवार से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में आए बदलाव का असर बुधवार को भी रहेगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

 

पश्चिम उत्तर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण बांग्लादेश में चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। ये समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैला हुआ है। जिसका असर आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment