मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल वाराणसी दौरे पर, PM मोदी के नामांकन में होंगे शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 मई, 2024

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं जबकि चौथे चरण के लिए मतदान जारी हैं। इस चरण में 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान होगा। वही इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। दरअसल पीएम मोदी कल यानि मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  CJI गवई के कार्यकाल में कितने OBC–SC जज बने? आंकड़े चौंकाने वाले

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन रैली और रोड शो में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय कल वाराणसी जाएंगे। उनके अलावा भाजपा शासित और सहयोगी दल के मुख्यमंत्री भी इस बड़े आयोजन में शामिल होंगे। इस तरह मंगलवार को धर्मनगरी में भाजपा इस लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment