उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 अक्टूबर, 2023 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी समाज सहित छत्तीसगढ़ की सर्व समाज का अधिकार भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्रों के कारण राजभवन में 10 महिनों से रूका हुआ है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के सभी समाजों के लिये उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का विधेयक विधानसभा में पारित करवा कर राजभवन भेजा था लेकिन भाजपा राजभवन में हस्ताक्षर नहीं होने दे रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आरक्षण संशोधन…
Read MoreCategory: त्वरित
प्रत्याशी बनकर ‘मां’ का सपना पूरा किया इस बेटे ने..राज्य की सबसे बड़ी सीट से बने प्रत्याशी..भावुक भी हुए संदीप, और कहा-‘मैं पार्टी को..
रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 22अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ के कसडोल विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने संदीप साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संदीप साहू का इस सीट से अब एक नए राजनीतिक पड़ाव के साथ पुराने भावनात्मक लगाव का भी दौर रहा है। इस सीट से संदीप का पंद्रह वर्षों पहले का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू की मां श्रीमती पार्वती साहू जब जिला साहू संघ अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) और महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिला रायपुर ग्रामीण के तौर पर जब पार्टी में…
Read Moreजवानों ने विपरित परिस्थितियों में किया हर चुनौतियों का सामना : राज्यपाल हरिचंदन विश्वभूषण
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने विपरित परिस्थितियों में भी निडर होकर हर चुनौती का सामना किया है, भले ही इसके लिए उन्हें अपने प्राणों कीे आहुति क्यों न देनी पड़ी। समाज में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मी सदैव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। यहां तक की जब हम लोग अपने घरों में त्यौहार और उत्सव की खुशी मनाते है तब भी ये जवान अपने परिवार से दूर रहते हुएं समर्पण के साथ…
Read MoreCG Politics : ‘कांग्रेस को खून की होली पसंद है’; गौरव भाटिया बोले- गांधी चालीसा पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें भूपेश बघेल
अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 अक्टूबर, 2023 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत में भाजपा मोहला-मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरजूराम तारम की हत्या प्रदेश की कपटी सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा अपने कार्यकर्ता की इस टारगेट किलिंग के मामले में त्वरित न्याय के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश सरकार लूट-खसोट, ‘परिवार-परिक्रमा’ में मस्त है। लोकतंत्र में प्रतिद्वंद्वी होते हैं,…
Read MoreCG Assembly Elections : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत ये 40 नाम शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है। स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। वहीं स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस से कई दिग्गज नेता शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी…
Read Moreईडी की कार्यवाही भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा- छग कांग्रेस
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 अक्टूबर, 2023 रायपुर। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश भर में ईडी की छापेमारी भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा को पता है कि वह चुनाव हार रही है कुछ भी कर लें छत्तीसगढ़ में सीधे चुनाव नही जीत सकती है उसके पास कांग्रेस के खिलाफ कोई मुद्दे नही है तो प्रदेश में भ्रम का माहौल बनाने ईडी की छापेमार कार्यवाहिया करवाई जा रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी…
Read Moreनिर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश
रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 21अक्टूबर 2023 निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से…
Read MoreNavratri Special : श्री महालक्ष्मी ज्वैलर्स प्रतिदिन गरबा उत्सव के प्रतिभागियों को हीरे की अंगूठी कर रहे हैं भेंट
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 20 अक्टूबर, 2023 रायपुर के कोतवाली चौक पर स्थित मध्य भारत का पहला विशिष्ट हीरा आभूषण शोरूम श्री महालक्ष्मी ज्वैलर्स, गुढ़ियारी के मारूतिया मंगलम भवन में आयोजित रास गरबा उत्सव में प्रतिभागियों को हर दिन एक हीरे की अंगूठी भेंट कर रहा है। गरबा प्रदर्शन और पोशाक के आधार पर प्रत्येक दिन एक प्रतिभागी को हीरे की अंगूठी भेंट की जाएगी। 100% आईजी सेरेनिएड हीरे अजय लूनिया ने आगे कहा कि श्री महालक्ष्मी ज्वैलर्स आभूषणों की गुणवत्ता और शुद्धता के लिए स्थापित और विश्वसनीय…
Read Moreधान के बोनस और चावल घोटाले के सरगना की हार सुनिश्चित : सीएम भूपेश बघेल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 19 अक्टूबर, 2023 विधानसभा चुनाव के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के साथ राजनांदगांव के स्टेटहाई स्कूल मैदान में उत्साहित जनसमूह की सभा को संबोधित किए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में चुनाव होने वाले क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन जमा कराने के तारतम्य में राजनांदगांव जिले…
Read MoreExclusive Big Breking : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी,कई मौजूदा विधायको के टिकट कटे
रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 18 अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आखिरकार अपने दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है जिसमें कई सिटिंग एमएलए के भी टिकट काटे गए हैं। देखिए लिस्ट News Writer लगातार आपको नई और ताजा खबरों से अपडेट कराता रहेगा
Read MoreExclusive Big Breking : कुछ ही देर में जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची,देखिए किन विधायकों का कट सकता है टिकट
रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 18 अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है कांग्रेस और भाजपा अपने प्रत्याशियों की टिकट को लेकर लगातार माथापच्ची करते नजर आ रहे है। ऐसे में कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी जिसमें आठ सिटिंग एमएलए के टिकट काटे गए।ऐसे में कयास लगाया जा रहे हैं कि आज कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने जा रही है ऐसे में जिन 20 विधायकों की टिकट काटने की लगातार खबरें आ रही थी उन…
Read Moreवीडियो ब्रेकिंग : “मैं वो नेता हूँ कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा..तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूँ”, रेणुका सिंह के इस बयान से मचा सियासी बवाल
रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 18 अक्टूबर 2023 लोकसभा सांसद और भरतपुर-सोनहत से भाजपा की विधायक प्रत्याशी रेणुका सिंह ने केल्हारी के कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप 56 इंच वाले मोदी जी के दल के कार्यकर्ता हैं। किसी से डरने घबराने की जरूरत नहीं है। अपने संबोधन के दौरान रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आगे कहा कि… “पुलिस वाले आकर रास्ता रोकना चाहे तो जो सीमा पार करना चाहते है सीमा पार करिये” “मैं जब मंडल…
Read MoreSame-sex marriage : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से किया इनकार
राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 17 अक्टूबर, 2023 सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। समलैंगिक विवाह मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “चार फैसले हैं, फैसलों में कुछ हद तक सहमति और कुछ हद तक असहमति होती है। हम समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं दे सकते हैं लेकिन उनको उनका अघिकार मिलना चाहिए।’ सीजेआई ने कहा कि, समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से मान्यता देना संसद का अधिकार है। CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने…
Read Moreदिल्ली की जगह लखनऊ में उतारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विमान, खराब मौसम की वजह से आसमान में 8 चक्कर लगाए
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली ले जा रहे एक विशेष विमान को लखनऊ में उतारा गया। सीएम बघेल एक चार्टेड विमान से सोमवार को रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनके विमान को लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। बतादें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम बघेल सोमवार को रायपुर से दिल्ली रवाना हुए थे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी…
Read MoreCG Assembly Elections : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर आज नई दिल्ली में बैठक, सीएम बघेल, उपमुख्यमंत्री सिहदेव सहित ये दिग्गज हुए रवाना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 अक्टूबर, 2023 कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों का टिकट खतरे में पड़ सकता है, वहीं नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को…
Read More
