CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण, समीक्षा बैठकों में लेंगे भाग, जानिए पूरा शेड्यूल

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर सीएम विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दौरा सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे और समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे।   कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री के इस दौरे से प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई ऊर्जा आने की उम्मीद…

Read More

बस्तर में भ्रष्टाचारियों पर डिप्टी सीएम साव की सांय-सांय कार्रवाई, सड़क निर्माण में हुई लापरवाही पर गुणवत्ता हीन निर्माण के अंदेशे से तत्काल जांच बैठाई 

    “विकास भी होगा सांय- सांय”, “कार्रवाई भी होगी सांय- सांय” : डिप्टी सीएम साव   रायपुर/बस्तर। बस्तर के नारायणपुर – सोनपुर – मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण की जानकारी प्राप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को कल दोपहर संज्ञान लेने आदेशित किया और शाम में सड़क निर्माण में हुई लापरवाही पर गुणवत्ता हीन निर्माण के अंदेशे से तत्काल जांच बैठा दी गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आदेश कॉपी सार्वजनिक करते हुए, विभागीय जांच की…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें हो रही है सफल, मनेंद्रगढ़ के लोगों की बड़ी मांग पूरी होने की कगार पर

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें रंग ला रही हैं। उनके अथक प्रयासों से रेल मंत्रालय ने चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट रेलवे प्रोजेक्ट के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने रेल अधिनियम 1989 की धारा 20(ए) के तहत एक अधिसूचना जारी की है।   इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय विधायक साल 2017 से है प्रयासरत है। इसके…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के सवालों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, बोले – “मोदी जी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने पर न उतर जाए”

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर उठाए गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवराज सिंह ने कहा, जिन लोगों ने सरकार में रहते हुए छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया, उनकी चुनौती को जनता ने पहले ही समाप्त कर दिया है। आज पूरा देश गर्वित और गौरवान्वित है। पाकिस्तान का कोई हिस्सा हमारे लक्ष्य से दूर नहीं था।   उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा मोदी जी का…

Read More

CG Road Accident : PM नरेंद्र मोदी ने जताया घटना पर दुःख, प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों पर 2-2 लाख रुपए, तो घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देगी केंद्र सरकार

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं । छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय के तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ हैं जिसमें घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया गया है। घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए प्रति मृत व्यक्ति और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता देने की…

Read More

CM साय ने कवर्धा स्थित तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर के किए दर्शन, भगवान से प्रार्थना कर मांगी प्रदेशवासियों कि सुख समृद्धि की कामना

        उर्वशी मिश्रा, रायपुर      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत आज अपने आकस्मिक निरीक्षण के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम-सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने ग्राम सहसपुर में 13वीं- 14वीं शताब्दी में निर्मित भगवान शिव व हनुमान के प्राचीन मंदिर के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम-सहसपुर में यह प्राचीन मंदिर कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा नागर शैली में निर्मित किया गया था। गांव के सुरम्य वातावरण में स्थित यह मंदिर इस बात का जीवंत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा : बोले – ‘नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन’

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम, विशेष डीजी नक्सल ऑपरेशंस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नक्सल उन्मूलन अभियानों की प्रगति रहा।   ‘नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को…

Read More

CM विष्णुदेव साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगी खरीदारी और मनोरंजन की विशेष सुविधा

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा।   मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों…

Read More

Pahalgam Terrorist Attack : ‘हाथ में चूड़ा देख बोले शायद मुस्लिम नहीं है फिर पति को मारी गोली’, हिंदू महिला पर्यटक ने रोते हुए बताई पूरी घटना

    नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले ने लोगों के दिलों को दहला दिया है। यहां आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की है जिसमें 26 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, इस घटना की चश्मदीद हिंदू महिला पर्यटक ने एक हैरान कर देने वाली बात बताई है। महिला ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मारी है। आइए जानते हैं इस पूरी वारदात के बारे में पीड़ित…

Read More

School Holidays : स्कूली बच्चों को सरकार ने दी बड़ी राहत, प्रदेश में बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से इस दिन तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाओं में दिनांक 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।   “घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें” – सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य…

Read More

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज बना राज्य का पहला फ्री वाई-फाई सुविधा युक्त शासकीय मेडिकल कॉलेज, OPD पंजीयन क्षेत्र में मरीजों को आभा एप से रजिस्ट्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नागरिकों की सुविधाओं को डिजिटल और स्मार्ट सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी पंजीयन काउंटर के पब्लिक एरिया (वेटिंग हॉल सहित) को फ्री वाई-फाई ज़ोन में तब्दील किया गया है। यह सुविधा राज्य के किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ.…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पहुंचे और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी एक दूरदृष्टा राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Read More

बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  मुख्यमंत्री भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम में हुए शामिल, सर्व समाज प्रमुखों का किया सम्मान   उर्वशी मिश्रा, रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : उत्कृष्ट विधायकों और पत्रकारों के नामों की हुई घोषणा, इलेक्ट्रानिक मीडिया से उत्कृष्ट पत्रकार चुने गए योगेश मिश्रा, भावना वोहरा सत्ता पक्ष से उत्कृष्ट विधायक

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों और पत्रकारों के नामों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उत्कृष्ट पत्रकार के तौर पर सुदर्शन न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो योगेश मिश्रा के नाम की घोषणा हुई। साथ ही प्रिंट मीडिया से दैनिक भास्कर के अश्वनी पांडे के नाम की घोषणा हुई। वहीं सत्ता पक्ष से भावना बोहरा और विपक्ष से लखेश्वर बघेल उत्कृष्ट विधायक चुने गए। उत्कृष्ट पुरस्कार मिलने वालों को विधानसभा अध्यक्ष…

Read More