उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 सितंबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, आरटीई की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इन्ही मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन 21 सितंबर को आंदोलन की तैयारी में भी है। शिक्षा के अधिकार के तहत सीटों में एडमिशन के बाद भी शासन करोड़ रूपए रोक के रखा है, ऐसे में 21…
Read MoreCategory: त्वरित
Chhattisgarh : कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन आज, इन मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा प्रदर्शन
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 13 सितंबर, 2023 रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रेल रोको आंदोलन कर केंद्र का विरोध करेगी। मोदी सरकार द्वारा लगातार यात्री ट्रेनों को रद्द किये जाने और ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में तथा यात्री ट्रेनों की सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन होगा। जहां रेलवे ट्रेक नहीं है वहां पर आंदोलन प्रदर्शन कर जिलाधीश को ज्ञापन देकर विरोध किया जायेगा। चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस ये प्रदर्शन कर रही है। वहीं इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं…
Read Moreनवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रूपए वर्गफीट में मिलेगा व्यवसायियों को भूखण्ड : सीएम भूपेश बघेल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 सितंबर, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है क्योंकि देश के सबसे बड़े थोक व्यवसायिक बाजार का शिलान्यास आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहा है जिससे राज्य के लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले भविष्य को देखते…
Read MorePM Modi Chhattisgarh Visit : प्रधानमंत्री मोदी का 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा, यहां जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 सितंबर, 2023 छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं और दोनों ही पार्टी के प्रमुख नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले उनकी सुरक्षा टीम रायगढ़ पहुंच चुकी है। कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन…
Read MoreAmit Shah In Chhattisgarh : दंतेवाड़ा में अमित शाह, मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 सितंबर, 2023 भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ मंगलवार यानी आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर की आराध्य देवी मांई श्री दंतेश्वरी देवी के आदिशक्ति पीठ दंतेवाड़ा में हरी झंडी दिखा कर करेंगे। परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा में भारी उत्साह का माहौल है। यात्रा को लेकर तमाम तैयारियां जोरशोर से पूरी हो रही हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल विशेष विमान से शाम को…
Read MoreChhattisgarh : सीएम भूपेश बघेल आज नवा रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का करेंगे भूमिपूजन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 सितंबर, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 49.50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का भूमिपूजन और सेक्टर-24 में 40.01 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, ससंदीय सचिव चिन्तामणि…
Read Moreबिलासपुर के महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र की अनूठी पहल- थाने में बने वीडियो हॉल में पति-पत्नी विवाद में काउंसलिंग के साथ परिवार के महत्व वाले दिखाए जा रहे वीडियो
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 11 सितंबर, 2023 बिलासपुर। लड़ाई झगड़े तो परिवार में होते हैं पर अपनो का साथ नहीं छोड़ते। इसी बात को चरितार्थ किया जा रहा है महिला थाना बिलासपुर के परिवार परामर्श केंद्र में महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और आईयूसीयूडबल्यू प्रभारी एएसपी गरिमा द्विवेदी के निर्देशानुसार महिला थाना में टूटे हुए परिवारो का परामर्श किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसके लिए बाकायदा परिवारों को प्रोजेक्टर से लघु फिल्म के माध्यम से यह भी…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 सितंबर, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, 01 कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर…
Read MoreCM बघेल आज धमतरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण, भजन गायक अनूप जलोटा देंगे प्रस्तुति
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 सितंबर, 2023 रायपुर। श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। हाल ही में सरगुजा के रामगढ़ में पर्यटन परिपथ का लोकार्पण किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 सितंबर यानी आज सोमवार को धमतरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव…
Read MoreChhattisgarh News : I.N.D.I.A. नाम के विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- BJP वालों की संकुचित मानसिकता…
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 सितंबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। जहां शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन यदि I.N.D.I.A. नाम रखा हैं तो BJP को तकलीफ हो…
Read More2200 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, किया दावा- ‘रायपुर ग्रामीण विधानसभा में खिलेगा इस बार कमल’
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 10 सितंबर, 2023 भारतीय जनता पार्टी रायपुर व रविंद्र सिंह के नेतृत्व में बिरगांव मंडल में भाजपा प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम गोगांव में रखा गया। इसमें लगभग 2200 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवेश लेने वालों में डॉक्टर मनमोहन मनहरे, कैलाश मनहरे, डॉ मनोज डांडे (छाया पार्षद), केशरी बंजारे, संघर्ष महिला समूह गोगांव, रविंद्र शर्मा (बढ़ई समाज), वेद नारायण (कुशवाहा समाज) आदि लोगों के नेतृत्व में भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि…
Read MoreChhattisgarh : रायपुर में बना योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1100 योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 10 सितंबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग ने रविवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग्यभास कार्यक्रम में एक साथ 1100 योग साधकों के सेतुबंध आसन का प्रदर्शन किया, जिसे गोल्डन बुक ऑल वर्ल्ड रिकॉर्ड के दर्ज किया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्वनोई ने विश्व रिकार्ड की घोषणा करने के साथ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा को प्रोविज़नल सर्टिफिकेट सौंपा। संख्या की पुष्टि होने के बाद फाइनल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।…
Read MoreG20 Summit : जी-20 में आयीं फर्स्ट लेडी ने छत्तीसगढ़ के मिलेट से बने लड्डू का लिया स्वाद, ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं ने बस्तर आने का भी दिया निमंत्रण
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 सितंबर, 2023 रायपुर। बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू जी-20 में आये राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी को काफ़ी भाया। अवसर था जी-20 देशों में भाग लेने वाले प्रमुखों की प्रथम महिलाओं और जीवनसाथियों को 9 सितंबर को पूसा रोड पर आईएआरआई परिसर में एक कृषि प्रदर्शनी के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया। मिलेट के लड्डू, रागी कुकीज़, रागी चकली, कोदो-कुटकी आदि मिलेट से तैयार होने वाले पकवान बनाए थे। ’ऑस्ट्रेलिया की फ़र्स्ट लेडी को उन्होंने मिलेट से बनाए पकवानों की टोकरी उपहार में…
Read More‘यीशु को मानो, प्रार्थना करो, आ जायेगी रोशनी।’ नेत्रहीन युवती को दिया गया था झांसा, VHP ने न केवल किया मामले का भंडाफोड़, बल्कि पांव पखारकर कराई घर वापसी
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलौदाबाजार, 10 सितंबर, 2023 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विश्व हिंदू परिषद ने न केवल हिंदुओं की घर वापसी कराई, बल्कि उन्हें अंधविश्वास से भी बचाया। दरअसल छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार भाटापारा के अंतर्गत आने वाले जिला मुख्यालय से 15कि. मी. की दूरी पर स्थित ग्राम नयापारा (डमरू) के एक हिन्दू परिवार द्वारा अपने घर में प्रार्थना सभा कराया जा रहा है। ऐसी सूचना मिलते ही गांव के सरपंच राजेंद्र जायसवाल कुछ ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी…
Read MoreMP Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश में भारी बारिश, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 10 सितंबर, 2023 भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के लिए सितंबर महीने का पहला फलदायी साबित हुआ है। पिछले 5 दिनों कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण मौसम बारिश का दौर चल रहा है। अच्छी बारिश के कारण अब फसलों में फिर से रौनक लौटने लगी है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के कारण अब प्रदेश को नमी मिलने लगी है। इस कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर पानी गिर…
Read More
