छत्तीसगढ़ के खेल सितारे बढ़ा रहे देश और राज्य का गौरव,पहुंच रहे मैदान से मेडल तक

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की बदौलत देश के खेल क्षितिज में छत्तीसगढ़ का नाम तेजी से उभर रहा है, इसके चलते नए-नए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। राज्य के खिलाड़ियों को मैदानों से निकलकर मेडल तक का सफर तय करने में अब कम वक्त लग रहा है। इसका हालिया उदाहरण बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप का है, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी है। छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सुविधाओं को…

Read More

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उर्वशी मिश्रा, रायपुर    उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने ठोस योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा,…

Read More

‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना, बाबा से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर     रायपुर। देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के…

Read More

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, बोले – स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है।   मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक आयोजन : ‘योग संगम-हरित योग’ थीम पर प्रदेशभर में सामूहिक योग, सीएम साय जशपुर तो राज्यपाल डेका रायपुर में करेंगे नेतृत्व

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर   रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में…

Read More

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, नक्सली हिंसा में बलिदानी पुलिस जवानों के परिजनों को मिलेगी अब किसी भी विभाग में नौकरी, और फैसला पढ़ें

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सूची में तकनीकी कारणों से शामिल होने से वंचित जातियों को प्राप्त होने वाली कतिपय सुविधाएं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव तथा पबिया, पविया, पवीया समाज के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य एवं डोमरा जाति के विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति…

Read More

सेना में भर्ती का सुनहरा मौका : सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 30 जून से प्रारंभ, इन पांच शहरों में होंगे CEE टेस्ट

  उर्वशी, रायपुर भारतीय सेना द्वारा सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 एवं 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों – बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर – में प्रतिदिन तीन शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क / एस.के.टी पद के लिए आवेदन करने वाले…

Read More

बलिदानी को नमन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बलिदानी एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, किया साहस को नमन

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 09 जून 2025   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के शोकसंतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।   उन्होंने कहा कि शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर  ने की मुलाकात, महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा को लेकर हुई ये चर्चा 

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।

Read More

CG Pre Monsoon Alert: IMD ने जारी किया एलो अलर्ट, प्रदेश की राजधानी समेत इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर       छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। IMD ने प्रदेश के कई जगहों में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।     रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…

Read More

छत्तीसगढ़ में किसानों का आय बढ़ाने चलेगा बड़ा अभियान…29 मई से प्रारंभ होगा अभियान, कृषि मंत्री रामविचार ने दी ये जानकारी

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की पत्रकार वार्ता विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर शुरू हो गई है। आपको बताते चलें कि 29 मई से 12 जून तक प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा।   पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री राम विचार नेता ने यह जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कल यानि 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा।   ‘एक देश_ एक कृषि_ एक टीम’ की अवधारणा को मिलेगी मजबूती : नेताम…

Read More

छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : CM विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ, पामेड़ सहित 50 गांवों को मिलेंगे सीधे लाभ

  माओवाद से मुक्ति की जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय    उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। जिस पामेड़ को कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है — आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे…

Read More

Pre Monsoon: प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री! रायपुर, भिलाई में झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों में इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर      छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और सुबह हल्की बौछारों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।     रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बिजली गिरने और तेज हवाओं…

Read More

प्रदेश के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक, CM विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग करेगा युक्तियुक्तकरण, नए सत्र से पहले हर स्कूल में होंगे पर्याप्त शिक्षक

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। जानकारी के अनुसार, आगामी शिक्षा सत्र से पहले राज्यभर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण (Rationalization) किया जाएगा। इसके तहत अतिशेष (Surplus) शिक्षकों की पुनः तैनाती कर एकल शिक्षक स्कूलों में उनकी व्यवस्था की जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के सुदूर और ग्रामीण अंचलों में संचालित उन स्कूलों को लाभ मिलेगा, जहां अभी तक केवल एक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा : बोले – ‘नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन’

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम, विशेष डीजी नक्सल ऑपरेशंस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नक्सल उन्मूलन अभियानों की प्रगति रहा।   ‘नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को…

Read More