PM की अपील का असर! NH पर निजी वाहनों की आवाजाही 6.7% घटी, 13 जिलों के 29 टोल प्लाजा पर हुआ सर्वे

भोपाल  राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों की आवाजाही में कमी दर्ज की गई है। एक अध्ययन के मुताबिक, 13 जिलों में हाईवे के 29 टोल प्लाजा से गुजरने वाले निजी वाहनों की संख्या में करीब 6.7 फीसदी की गिरावट आई है। इसे प्रधानमंत्री की ओर से की गई यात्रा कम करने की अपील के असर से जोड़कर देखा जा रहा है। अध्ययन में अलग-अलग टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें निजी वाहनों की आवाजाही में आई कमी को प्रमुखता से दर्ज किया गया…

Read More

MP Rail Project: भोपाल-इंदौर-जबलपुर की रफ्तार बढ़ेगी, 205 KM नई रेल लाइन से 4 राज्यों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

इंदौर इंदौर-बुधनी रेल लाइन परियोजना मध्य प्रदेश में रेलवे के नेटवर्क को और मजबूत करने वाली है. 205 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट से इंदौर और जबलपुर के बीच की दूरी 70 से 75 किलोमीटर तक कम हो जाएगी. साथ ही जबलपुर और इंदौर की कनेक्टिविटी मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों से और मजबूत हो जाएगी. क्योंकि यह एक बेहद छोटा और सीधा बाईपास रूट तैयार हो जाएगा, जहां जबलपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों को इटारसी नहीं जाना पड़ेगा और वह सीधे दक्षिण भारत के…

Read More

मजबूत विचार, सही दिशा और सामूहिक प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव : राज्यमंत्री टेटवाल

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने कहा कि युवाओं के विचारों में बदलाव लाने की शक्ति होती है। एक मजबूत विचार, सही दिशा और सामूहिक प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले, तो वे नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बन सकते हैं। राज्यमंत्री  टेटवाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित एस आई सी–आइडियाबाज स्टार्टअप डे ,एम पी – 2026को संबोधित कर रहे थे। मंत्री  टेटवाल ने कहा कि…

Read More

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस

रायपुर ’शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस’ बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव सिंह एवं डॉ. गीतांजलि तिवारी ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान 18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि शिशु संरक्षण माह…

Read More

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू

भोपाल भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों से भावी पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति शुरू की गई है। यह भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित है। इसमें ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹1 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर छात्रवृत्ति की राशि प्रदाय की जायेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी श्रीकृष्ण पाथेय…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे

भोपाल श्रावण मास पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मती सावित्री ठाकुर के अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  सम्पतिया उइके, महिला एवं बाल विकास मंत्री सु निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री मती कृष्णा गौर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री मती राधा सिंह, भोपाल की महापौर मती मालती राय, विधायक सु मनीषा सिंह, महिला मोर्चा पदाधिकारी के अलावा अनेक बहनों ने हिस्सा लिया। यह उत्सव महिला जन प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित हुआ। बहनों के आग्रह…

Read More

बिल्डिंग बिजनेस-रेडी डिस्ट्रिक्ट्स : मध्यप्रदेश की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार यात्रा एवं राज्य तथा जिलों के लिए रोडमैप विषय पर हुई कार्यशाला

भोपाल  औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बिल्डिंग बिजनेस-रेडी डिस्ट्रिक्ट्स : मध्यप्रदेश की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार यात्रा एवं राज्य तथा जिलों के लिए रोडमैप विषय पर उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिला प्रशासन, उद्योग जगत, औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में चल रहे सुधारों को जिला स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर निवेशकों और उद्यमियों को सरल, समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना…

Read More

किसानों के कल्याण के लिए कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी को बढ़ावा दे रही सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषक कल्याण वर्ष में प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कृषि के साथ पशुपालन और उद्यानिकी को भी बढ़ावा दे रही है। गुना जिले की धनिया और गुलाब उत्पादन के क्षेत्र में विशेष पहचान है। किसानों को उद्यानिकी से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुना जिले के कुंभराज धनिया को शीघ्र ही जीआई टैग प्राप्त होगा। प्रदेश में उद्यानिकी का रकबा 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को…

Read More

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर ठगी के नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के विरुद्ध तकनीकी संसाधनों, साइबर विशेषज्ञता एवं अंतरराज्यीय समन्वय के साथ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीहोर एवं कटनी पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीहोर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया…

Read More

इंदौर में गुजरात से आया 1750 लीटर घी जब्त, 18 सैंपल जांच के लिए भेजे

 इंदौर  त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जांच कर रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्कीम नंबर 51 स्थित मां बगलामुखी एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। यहां गुजरात में निर्मित मंथन और श्री आनंद ब्रांड का करीब 1750 लीटर घी जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 6.80 लाख रुपये बताई गई है। वहीं विभिन्न पैकिंग साइज और अलग-अलग बैच के 18 नमूने जांच के लिए गए। घी गुजरात में निर्मित होकर इंदौर पहुंचा था खाद्य विभाग की टीम को निरीक्षण के…

Read More

बड़वानी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निरंतर सुधार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में बड़वानी पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक  पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में जिले के 5 पुलिस थानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाएं विकसित करने पर ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है। आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सलाहकार  एस.के. विद्यार्थी द्वारा डीआईजी निमाड़ रेंज सु सिमाला प्रसाद की उपस्थिति में ISO प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक बड़वानी …

Read More

फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फेक न्यूज़ के जमाने में हम नेक न्यूज़ वाले बने। पत्रकारिता में सत्ता का विरोध ठीक है, लेकिन देश विरोध नहीं होना चाहिए। हमारे लिए न्यूज़ से ऊपर नेशन हो, देश हित को हम सर्वोपरि रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सत्रारंभ – अभ्युदय 2026 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां सरस्वती, भारत माता और दादा माखनलाल चतुर्वेदी जी के…

Read More

निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)” के गठन की स्वीकृति

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और जीवनदायिनी माँ नर्मदा के संरक्षण, पुनर्जीवन तथा दीर्घकालीन सतत् प्रबंधन के लिए 'निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)' के गठन की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसी तरह मंत्रि-परिषद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 734 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। पिछले बीस वर्षों में प्रदेश में वैज्ञानिक अनुसंधान और क्षमता…

Read More

विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की उपलब्धता, निर्माणाधीन स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं, क्रिटिकल केयर सेवाओं, ई-एचएमआईएस पोर्टल और स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।…

Read More

संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवा, विकसित भारत की आधारशिला है। उन्हें स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाना समय की मांग है। युवाओं को समसामयिक परिस्थितियों के अनुरूप सजग और जागरूक बनाएं। समाज और राष्ट्र हित के प्रति संकल्पित और समर्पित बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कमजोर वर्गों के कल्‍याण के लिए वरदान है। विश्वविद्यालय का ध्येय अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार चिंतन और प्रयास करना है। उनके शैक्षणिक, आर्थिक कल्‍याण के लिए विशेष अनुसंधान एवं नवाचारों का दिशा-दर्शन करें। केंद्र और राज्य सरकार…

Read More