फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फेक न्यूज़ के जमाने में हम नेक न्यूज़ वाले बने। पत्रकारिता में सत्ता का विरोध ठीक है, लेकिन देश विरोध नहीं होना चाहिए। हमारे लिए न्यूज़ से ऊपर नेशन हो, देश हित को हम सर्वोपरि रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सत्रारंभ – अभ्युदय 2026 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां सरस्वती, भारत माता और दादा माखनलाल चतुर्वेदी जी के…

Read More

निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)” के गठन की स्वीकृति

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और जीवनदायिनी माँ नर्मदा के संरक्षण, पुनर्जीवन तथा दीर्घकालीन सतत् प्रबंधन के लिए 'निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)' के गठन की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसी तरह मंत्रि-परिषद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 734 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। पिछले बीस वर्षों में प्रदेश में वैज्ञानिक अनुसंधान और क्षमता…

Read More

विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की उपलब्धता, निर्माणाधीन स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं, क्रिटिकल केयर सेवाओं, ई-एचएमआईएस पोर्टल और स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।…

Read More

संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवा, विकसित भारत की आधारशिला है। उन्हें स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाना समय की मांग है। युवाओं को समसामयिक परिस्थितियों के अनुरूप सजग और जागरूक बनाएं। समाज और राष्ट्र हित के प्रति संकल्पित और समर्पित बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कमजोर वर्गों के कल्‍याण के लिए वरदान है। विश्वविद्यालय का ध्येय अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार चिंतन और प्रयास करना है। उनके शैक्षणिक, आर्थिक कल्‍याण के लिए विशेष अनुसंधान एवं नवाचारों का दिशा-दर्शन करें। केंद्र और राज्य सरकार…

Read More

मंत्री कुशवाह नई दिल्ली में आईसीएआर की वार्षिक बैठक में हुए सम्मिलित

भोपाल  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए।  सुब्रमण्यम सभागार, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने की। मंत्री  कुशवाह ने मध्यप्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रदेश की पहल को बैठक में साझा किया। उन्होंने कहा…

Read More

सर्वसमाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोना हमारा लक्ष्य हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से सर्वसमाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का लक्ष्य रखा है। हमें जातिवाद जैसी चुनौतियों से भरे वातावरण में स्वयं के मन में पवित्र भाव जागृत करने और समरसता लाने की आवश्यकता है। देश में समय बदला है अब प्रभु राम की नगरी अयोध्या में बने एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि और पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदास महाराज के नाम पर रखा गया है। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है…

Read More

​संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से की सौजन्य भेंट

​भोपाल ​आल इंडिया वैक वर्ड क्लासेज फेडरेशन के नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं कल्याण आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा), पूर्व सांसद व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से सौजन्य भेंट की। ​इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने डॉ. कुसमारिया से नर्मदापुरम संभाग में पिछड़ा वर्ग समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान से जुड़े विषयों पर प्राथमिक चर्चा की इस अवसर पर भाजपा नर्मदापुरम के पूर्व जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी उपस्थित रहे l संक्षिप्त ​मुलाकात…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच

भोपाल  रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (RNTU) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात NCC कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री संतोष चौबे,  कुलपति प्रो. आर.पी. दुबे, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी सहित अतिथि, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।…

Read More

MP TET 2026: डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 12 अक्टूबर से होगी पात्रता परीक्षा; 21 अगस्त से आवेदन

भोपाल मध्यप्रदेश में TET 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना होगा। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने परीक्षा को लेकर रूल बुक जारी कर दी है।रूल बुक के मुताबिक MP TET परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। 21 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन TET 2026 के लिए…

Read More

Twisha Sharma Case: कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सास ने तीन बार कहा ‘किलर’; 636 पेज की चार्जशीट में कई खुलासे

भोपाल  चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। इस चार्जशीट ने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। जांच एजेंसी ने मृतका के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को लगातार मानसिक प्रताड़ना, अपमान और भावनात्मक दबाव का सामना करना पड़ रहा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, रिश्तों में…

Read More

MP Weather Alert: रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बरगी बांध के 9 गेट खुले; नर्मदा घाटों पर चेतावनी

भोपाल मध्य प्रदेश के रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे के अंदर 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक, अगले 3 दिन तेज बारिश का दौर रहेगा। मंगलवार को रीवा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी,…

Read More

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तीसरी बैठक में सहभागिता की। बैठक में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री एवं एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सीतारमण,…

Read More

भोपाल में टैक्सी हड़ताल से यात्री बेहाल, रेलवे स्टेशन पर कैब बंद; ऑटो वाले मांग रहे डेढ़ से दोगुना किराया

भोपाल  राजधानी भोपाल में मंगलवार से टैक्सी वाहनों के पहिए थम गए हैं। टैक्सी चालकों और संचालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर 18, 19 और 20 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इससे शहर में टैक्सी सेवा प्रभावित होने की संभावना है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टैक्सी चालकों का आंदोलन टैक्सी यूनियन कल्याण समिति एवं भारतीय टैक्सी संचालक संघ के बैनर तले किया जा रहा है। यूनियन से जुड़े चालक और संचालक एग्रीगेटर कंपनियों की नीतियों और किराया व्यवस्था को लेकर…

Read More

Bina Railway Update: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम, 16 ट्रेनें रद्द और 48 का रूट बदला

बीना  रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट है। बीना स्टेशन पर आगासौद-बीना तीसरी रेल लाइन को जोड़ने और यार्ड से जुड़े निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों का आवागमन बड़े पैमाने पर प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के चलते सितंबर और अक्टूबर माह में ट्रेनों के शेड्यूल में भारी बदलाव किया है। आगामी 20 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर 16 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 48 गाड़ियां अपने तय रास्ते की…

Read More

मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने मुरैना  त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिले में अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान पांच प्रतिष्ठानों से चाय, पनीर, मिल्क केक, गुलाब जामुन, खोया, मलाई बर्फी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा…

Read More