अनवर खान ने लगाए अशाेक ,नीम का पौधे अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के अभियान मैं एक पेड़ मां के नाम मंडला अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार बर्मन के दिशा निर्देशन पर मंडला के अनवर खान ने अपने कार्य स्थल पर अशोक एवं नीम का पौधा रोपण किया।साथ ही उन्होंने कहा कि पौधा लगाना आसान है किंतु लगाए पौधे की देख रेख करना जरूरी है सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना भी मुख्य लक्ष्य है एक पेड़ अपनी मां के नाम ।
Read MoreCategory: मध्यप्रदेश
चित्रकूट में उफनी मंदाकिनी, रामघाट की सभी सीढ़ियां डूबीं; दुकानों में घुसा पानी, SDRF तैनात
सतना सतना जिले के तराई क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार सुबह तक चित्रकूट के रामघाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गईं। नदी का पानी अब घाट किनारे बनी दुकानों में घुसा पानी। मंदाकिनी का जलस्तर लगातार बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। रामघाट किनारे की सभी दुकानों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है। घाट की ओर जाने वाले…
Read Moreउज्जैन महाकाल में भगदड़ जैसी स्थिति, नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान कई श्रद्धालु घायल
उज्जैन मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक शहर उज्जैन (Ujjain) में महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर (Sri Nagchandreshwar Temple) के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अचानक अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कैसे फैली अफवाह और मची भगदड़? प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरिकेडिंग के भीतर एक डीपी (DP) के समीप करंट फैलने की झूठी अफवाह फैल गई। इस अफवाह के कारण दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़े लोगों में अचानक दहशत फैल गई, जिससे…
Read Moreपीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि' (पीएम स्वनिधि) योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। प्रदेश के सूक्ष्म कार्यक्षेत्रीय रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं पथ-विक्रेताओं के सर्वांगीण आर्थिक स्वावलंबन के लिये संचालित इस कल्याणकारी योजना के माध्यम से अब तक 10.42 लाख से अधिक पथ-विक्रेताओं को लाभान्वित कर वित्तीय समावेशन का एक नया आयाम स्थापित किया है। योजना की पहुँच को और अधिक सर्वव्यापी, पारदर्शी तथा सुदृढ़ बनाने के ध्येय से 01 अगस्त से…
Read Moreभोपाल-रीवा वंदे भारत का बढ़ा कोचिंग, 16 कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन; 24 अक्टूबर तक अतिरिक्त कन्फर्म टिकट
भोपाल त्योहारी सीजन में रीवा और भोपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस अब आठ की बजाय 16 कोच के साथ संचालित की जा रही है। रेलवे ने यह व्यवस्था सात अगस्त से शुरू की है, जो 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यानी करीब 75 दिनों तक यात्रियों को ट्रेन में ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक संरचना में अस्थायी बदलाव किया गया है। पहले ट्रेन में आठ…
Read Moreबाघिन ने किया चरवाहे पर हमला, भैंसों की वफादारी से बची जान
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बघडो बीट में 12 अगस्त को मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे पर बाघिन ने हमला कर दिया। चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं। भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई। भैंसों की तत्परता और वफादारी से चरवाहे की जान बच गई। हमले में चरवाहे के हाथ में चोट आई है और उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। जानकारी मिलते…
Read MoreCM मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, बोले- उनके आदर्श आज भी देश को दे रहे दिशा
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पथ’ इंदौरवासियों को किया समर्पित 60 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों की दी सौगात अटल जी के आदर्शों और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा इंदौर इंदौर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए 60 करोड़ रुपये…
Read Moreभोपालवासियों के लिए राहत की खबर, इसी सप्ताह 10 और ई-बसें उतरेंगी सड़कों पर; हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस
भोपाल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए इसी सप्ताह 10 और ई-बसें सड़कों पर उतरने जा रही हैं। अभी शहर में 10 ई-बसों का संचालन हो रहा है। नई बसें शामिल होने के बाद इनकी संख्या दोगुनी होकर 20 हो जाएगी। खास बात यह है कि नई बसें ऐसे रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनसे बैरागढ़ से लेकर पुराने भोपाल, रेलवे स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, आईएसबीटी और कोलार तक के प्रमुख क्षेत्र सीधे जुड़ेंगे। यात्रियों को बस के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा बीसीएलएल के अनुसार,…
Read Moreदतिया के डायल 112 हीरोज
भोपाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दतिया जिले के थाना गोराघाट क्षेत्र में डायल-112 की त्वरित, सूझबूझपूर्ण एवं संवेदनशील कार्रवाई से सिंध नदी में कूदकर जान देने का प्रयास कर रही 32 वर्षीय युवती की समय रहते जान बचा ली गई। सूचना प्राप्त होने के महज 05 मिनट के भीतर डायल-112 एफआरव्ही टीम मौके पर पहुँची और एक महिला की सहायता से युवती को सुरक्षित नदी में कूदने से रोक लिया। 15 अगस्त को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोराघाट क्षेत्र अंतर्गत…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित उद्यान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा अन्नपूर्णा रोड दशहरा मैदान में स्थित उद्यान में अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा एवं पेडस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 197.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा अटल जी की स्मृतियों, उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
Read Moreशादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
बड़वानी शादी का सपना दिखाकर रकम और जेवर ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का बड़वानी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपितों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 43 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की बाइक और तीन मोबाइल सहित करीब 1.73 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। शादी का झांसा देकर 2.25 लाख की ठगी पुलिस के अनुसार फरियादी को शादी का झांसा देकर चांदी के आभूषण और…
Read Moreसागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराध एवं सायबर ठगी के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण एवं डिजिटल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सागर पुलिस ने बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी फर्में एवं म्यूल बैंक खाते खुलवाकर सायबर अपराध एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों से प्राप्त राशि का सर्कुलेशन करने वाले संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,…
Read Moreस्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उन्होंने अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित मार्ग ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि…
Read Moreरतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए आधुनिक तकनीक, साइबर साक्ष्यों एवं पारंपरिक पुलिसिंग का प्रभावी समन्वय करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रतलाम पुलिस ने सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों रुपये की लूट की वारदात का महज 48 घंटे में सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण सहित लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। घटना 13 अगस्त 2026 की…
Read Moreपैंगोलिन के अवैध शिकार और तस्करी के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
भोपाल वन्यजीव पैंगोलिन के शल्क (स्केल्स) के अवैध परिवहन एवं तस्करी के मामले में संलिप्त दो आरोपियों कृपाल सिंह पिता दशरथ सिंह और मुकेश कुमार विश्वकर्मा पिता श्याम सुंदर विश्वकर्मा की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय, जबलपुर द्वारा खारिज कर दी गई हैं। आरोपी डोगरगवां, जिला उमरिया के निवासी हैं। मामले की सुनवाई करते हुए षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश ने अपराध की प्रकृति एवं गंभीरता को देखते हुए माना कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 51A के अंतर्गत आवेदकों के निर्दोष होने पर विश्वास करने का आधार नहीं…
Read More
