उद्यमियों के व्यापार-उद्योगों को प्रोत्साहन राज्य सरकार की प्राथमिकता

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है सरकार औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। टीकमगढ़ जिले में औद्योगिक विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें अवसर में बदलने की है। उन्होंने कहा स्थानीय उद्यमियों के व्यापार और उद्योगों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत उद्यमियों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सरकार औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अधोसंरचना विकास सहित अन्य सुविधाएं…

Read More

निवेश से आगे ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही यूपी-जापान साझेदारी: सीएम योगी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के रिश्ते अब केवल निवेश तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि लॉन्ग-टर्म, ट्रस्ट-बेस्ड पार्टनरशिप के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। जापान के प्रिसिजन और टेक्नोलॉजी को उत्तर प्रदेश के स्केल, युवा शक्ति और टैलेंट से जोड़ते हुए प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में काम होगा।  शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के वेलेडक्टरी सेशन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान उत्तर प्रदेश के लिए केवल इन्वेस्टर नहीं, बल्कि…

Read More

पुलिसिंग में नवाचार से बढ़ रहा विश्वास, सुरक्षा और सुधार का संदेश

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, मानवीय, सुधारात्मक एवं जनोन्मुखी बनाने के साथ-साथ बच्चों और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में अभिनव पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में बड़वानी, इंदौर और शाजापुर पुलिस द्वारा किए गए अभिनव प्रयास पुलिस के मानवीय एवं जनहितैषी स्वरूप को दर्शाते हैं। बड़वानी में अभिनव पहल पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्लके नेतृत्व में जिले के थानों की हवालातों को केवल निरुद्ध रखने के स्थान के रूप में न देखते हुएहवालात की दीवारों पर प्रेरक चित्रों…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा

भोपाल  जिले में बीते दिवस हुई मूसलाधार बारिश के चलते रीवा नगर निगम क्षेत्र के कई निचले और प्रमुख मोहल्लों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। बारिश का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंचने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि बारिश थमने के बाद अब जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मुस्तैद हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा…

Read More

जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टीकमगढ़ जिले में महाकाल की तर्ज पर कुंडेश्वर लोक बनाया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले में कुंडेश्वर धाम के विकास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा समुचित योजना तैयार कर इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ के पीतल कारीगरों की कला एवं शिल्प को बढ़ावा देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनविश्वास अभियान अन्तर्गत जिला विकास समिति की बैठक के बाद मीडिया…

Read More

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ प्रभावित और विस्थापित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। घर-घर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं समझें अधिकारी मुख्यमंत्री ने पन्ना एवं छतरपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में अधिकारी घर-घर पहुंचकर परिवारों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं को समझें।…

Read More

मुरैना के गणेशपुरा विद्युत वितरण केंद्र राजस्व वृद्धि में अव्वल

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों के फलस्वरूप राजस्व संग्रहण में ऐतिहासिक वृद्धि, ट्रांसफार्मर विफलता दर में कमी, शत-प्रतिशत बकाया वसूली एवं ए.टी. एंड सी. हानियों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।  राजस्व संग्रहण में गत वर्ष की तुलना में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि अर्जित करने वाले शहरी वितरण केंद्रों में मुरैना संचा./संधा. वृत्त अंतर्गत मुरैना संभाग- I के…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना की

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान टीकमगढ़ के प्रसिद्ध पीतल शिल्पकार श्री लक्ष्मीनारायण सोनी के घर पहुँचे। उन्होंने पारंपरिक पीतल शिल्पकला की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर शिल्पकारों के कौशल की सराहना की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने “उद्यम संवाद” कार्यक्रम में जिले के उद्यमियों, निवेशकों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष संवाद कर औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन तथा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर विस्तार से चर्चा की। रोरैया मोहल्ला स्थित शिल्पकार के आवास पर मुख्यमंत्री ने पीतल से निर्मित देवी-देवताओं की मूर्तियों एवं अन्य कलात्मक…

Read More

अपेक्स बैंक की 62 वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न

भोपाल  अपेक्स बैंक के टी.टी.नगर स्थित सुभाष यादव भवन में आज 62वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता करते हुए अपेक्स बैंक के प्रशासक  महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विगत वर्षों में बैंक व्यावसायिक रूप से सभी क्षेत्रों में निरंतर उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर बढ़ रहा है तथा इसके साथ ही सहकारी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है ।  यादव ने बैठक में बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस वर्ष को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में नागरिकों से किया संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जन विश्वास अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ में सीएम हेल्पलाइन में नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निराकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंजीयक सहकारिता  एस.के. कौशिक को निलंबित करने के निर्देश दिये।  दयाराम लोधी ने उनकी माँ मती रानीबाई की मृत्यु होने पर सहकारी बैंक की मवई शाखा द्वारा नॉमिनी के खाते में राशि अंतरित नहीं किये जाने पर शिकायत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिकायत को गंभीरता…

Read More

रीवा और सीधी को लंबे विद्युत व्यवधान से बचाया : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की रीवा एवं सीधी की ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस टीमों ने अत्यधिक बारिश और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच साहसिक सुधार कार्य करते हुए रीवा और सीधी क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति के लंबे व्यवधान से बचाया। ऊर्जा मंत्री  तोमर ने बताया कि 220 केवी रीवा-सीधी ट्रांसमिशन लाइन के चरखी घाटी क्षेत्र में स्थित एक टेंशन टावर की डिस्क स्ट्रिंग आकाशीय बिजली के आघात से क्षतिग्रस्त हो गई थी। लगातार हो रही भारी वर्षा, जगह-जगह जलभराव, मार्गों…

Read More

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से मजबूत होगा जनता और सरकार के बीच विश्वास : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जैसीनगर में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम एवं जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, जिला कलेक्टर, एस.पी.,जिला पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। खाद्य मंत्री  राजपूत ने कहा कि सरकार में जनसेवा और…

Read More

स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक हुनर और नवाचारों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर किए जाएं सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योग, व्यापार, कृषि, पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में स्थानीय संभावनाओं का प्रभावी उपयोग किया जाए। जिले के पारंपरिक कौशल एवं स्थानीय उत्पादों को प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के सिद्धांत के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री…

Read More

मंत्री कुशवाह ने एमपी एग्रो के पदोन्नत कर्मियों को दी हार्दिक बधाई

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MP Agro) के पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति मिलने पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति से उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने का अवसर मिला है। इसका वह पूर्ण लगन और मेहनत से निर्वाहन करेंगे। भोपाल स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में एमपी एग्रो के प्रबंध संचालक  अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री  कुशवाह ने…

Read More

मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों का हुआ 10 वर्ष बाद नवीन वर्गीकरण

भोपाल  कृषक कल्याण वर्ष के चलते प्रदेश में किसान कल्याण गतिविधियों की श्रँखला निरंतर जारी है। किसानों और कृषि को समृद्ध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना के निर्देशन में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने दस वर्ष के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों का नवीन वर्गीकरण किया है। मंडी समितियों का यह नवीन वर्गीकरण विगत तीन वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं…

Read More