भोपाल भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में नगर निगम की नोटिस और सीलिंग कार्रवाई के विरोध में शनिवार को अवधपुरी व्यापारी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विद्यासागर कॉलेज से अवधपुरी चौराहे तक करीब एक किलोमीटर पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। पैदल मार्च के बाद व्यापारियों ने अवधपुरी थाना प्रभारी को सक्षम अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अवधपुरी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष…
Read MoreCategory: मध्यप्रदेश
गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की यात्रा बिलासपुर पहुंची
उमरिया उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बिलासपुर में गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की यात्रा पहुंची। यात्रा के ग्राम पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिलासपुर के सचिव रमाभान सिंह, रोजगार सहायक शेषमणि सोनी, उप सरपंच पति सुरेंद्र सोनी एवं अशोक राय ने संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से संतोष सोनी एवं लखन सोनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास…
Read MoreMP सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय योजनाओं को अब नहीं मिलेगा राज्य के खजाने से अग्रिम पैसा
भोपाल. केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य के बजट पर अनावश्यक वित्तीय दबाव रोकने के लिए वित्त विभाग ने केंद्रीय क्षेत्रीय और केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में केंद्रांश की राशि प्राप्त होने से पहले राज्य बजट से अग्रिम व्यय पर रोक लगा दी है। केवल प्रतिपूर्ति श्रेणी की योजनाओं में अपरिहार्य व्यय की अनुमति रहेगी, लेकिन खर्च के तत्काल बाद केंद्र सरकार से प्रतिपूर्ति की राशि प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजना अनिवार्य होगा। केंद्र से राशि मिलने में देरी केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई मामलों…
Read Moreचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। हमारा मध्यप्रदेश आज देश में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला प्रदेश बन गया है। कभी मध्यप्रदेश पर बीमारू प्रदेश होने का टैग लगा दिया गया था। हमने इस टैग को पूरी तरह हटा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां तो थीं, पर हमने उन चुनौतियों को पहचान कर तरक्की के अवसरों में बदल दिया। आज मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। कृषि के मामले में तो हम पहले…
Read MoreJabalpur में उफान पर नर्मदा, बरगी बांध के 13 गेट खोले गए
जबलपुर. सावन के महीने में जारी मूसलाधार बारिश से जबलपुर और आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। कैचमेंट एरिया (मंडला और डिंडौरी) में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है। बांध के 13 जलद्वारों (गेट्स) से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जबलपुर के गौरीघाट, तिलवारा, लम्हेटा और भेड़ाघाट समेत तमाम तटीय क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम के बाद दोपहर में हुई झमाझम…
Read Moreजबलपुर के रास्ते दौड़ेगी 22 कोच वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस, नॉर्थ-साउथ सफर होगा आसान
जबलपुर. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अगस्त से नियमित रूप से पटरी पर दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक शनिवार को और कोयंबटूर से 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है।…
Read Moreनागपुर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 की मौत, 6 नागपुर रेफर
बैतूल. बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुलताई के पास शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर के पास बूटीबोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु थे। वे कार क्रमांक एमएच 49 सी 4756…
Read Moreकैलारस शुगर मिल फिर से होगी प्रारंभ
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार मुरैना जिले की बंद पड़ी कैलारस शुगर मिल को फिर से चालू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एमएसएमई विभाग ने रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है।एमएसएमई विभाग के आयुक्त दिलीप कुमार ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि आन लाइन प्रस्ताव 15 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए हैं और उन्हें अगले दिन 16 सितंबर को खोला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2025 को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए…
Read Moreपुणे में मध्यप्रदेश के ट्रायथलॉन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
भोपाल पुणे, महाराष्ट्र में 12 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित अंडर-23 एवं सीनियर राष्ट्रीय ITF ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के साथ ही कई उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। दुर्विशा और सरगम ने जीते रजत पदक अंडर-23 महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की दुर्विशा पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं ओपन एज महिला वर्ग में सरगम बाथरे ने दूसरा स्थान हासिल कर मध्यप्रदेश को एक…
Read More“सुरक्षित वाहन चालन कोर्स” विषय पर हुई कार्यशाला
भोपाल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात प्रबंधन की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन दुर्घटनाओं में पीडितों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, केशलेस उपचार उपलब्ध कराने के लिये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद शाहिद अबसार के निर्देशानुसार पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) भोपाल में 20 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक “सुरक्षित वाहन चालन कोर्स” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओ एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने…
Read Moreमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड की शासकीय हाई स्कूल-1, माध्यमिक शाला धनिया खेड़ी एवं प्राथमिक शाला धनिया खेड़ी का किया निरीक्षण
भोपाल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आसानी से विद्यार्थियों तक पहुंच जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक सुधार किए जाएं। इस उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड की शासकीय हाई स्कूल-1, माध्यमिक शाला धनिया खेड़ी एवं प्राथमिक शाला धनिया खेड़ी पहुँचे। यहां पर स्कूलों का निरीक्षण किया।…
Read More‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में निवेश प्रोत्साहन आउटरीच कार्यक्रम
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 19 से 21 अगस्त तक बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में तीन दिवसीय निवेश प्रोत्साहन आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), स्पेस-टेक, एवीजीसी-एक्सआर और ड्रोन विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों एवं विशेषज्ञों के साथ निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बेंगलुरु में जीसीसी और स्पेस-टेक पर मंथन अभियान…
Read Moreपन्ना-छतरपुर में प्रभावित परिवारों तक पहुंचे सरकार, घर-घर जाकर हालात जानने के CM यादव के निर्देश
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ प्रभावित और विस्थापित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। घर-घर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं समझें अधिकारी मुख्यमंत्री ने पन्ना एवं छतरपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में अधिकारी घर-घर पहुंचकर परिवारों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं को समझें।…
Read Moreलाड़ली बहनों को बड़ी सौगात! 2031 तक जारी रहेगी योजना, सरकार खर्च करेगी ₹1.14 लाख करोड़
भोपाल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना अगले पांच साल तक चलती रहेगी। इस पर सरकार 1,14,365 करोड़ रुपये वर्ष 2031 तक व्यय करेगी। यह राशि 1,500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रखी गई है। इसमें वृद्धि का निर्णय सरकार अलग से करेगी। नए पंजीयन फिलहाल बंद हैं। वर्तमान में एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहना हैं। 63,248 करोड़ रुपये की राशि अब तक स्थानांतरित प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा जून 2023 में योजना लागू की गई। तब से अब तक 63,248 करोड़ रुपये…
Read Moreभिंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अदम्य साहस से टला हादसा
भोपाल मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस की सजगता, तकनीकी समन्वय और मैदानी बल की त्वरित प्रतिक्रिया से एक युवक की जीवन रक्षा की गई है। थाना देहात भिंड की चीता मोबाइल टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ट्रेन आने से ठीक पहले रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक को सुरक्षित खींचकर बचा लिया। 19 अगस्तकी रात्रि डायल-112 पर मिश्रन का पुरा, अटेर रोड (भिंड) निवासी महिला ने सूचना दी कि उसका पति पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की चेतावनी देकर रेलवे पटरी की ओर गया है। सूचना प्राप्त…
Read More
