जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को जनगणना कार्य निदेशालय का दौरा कर निदेशालय की विभिन्न कोर गतिविधियों, जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण की सफलतापूर्वक पूर्णता तथा भविष्य की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने सांख्यिकीय टीम के प्रति स्नेह और उत्साह व्यक्त किया तथा निदेशालय के उच्च सांख्यिकीय मानकों की सराहना की। हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस का सफल समापन मुख्य सचिव ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग…
Read MoreCategory: राजस्थान
अंगदान मानवता का महादान, डर और भ्रांतियां दूर करने की जरूरत: राज्यपाल बागडे
जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि “अंगदान” मानवता के लिए अपने आपको समर्पण करने से जुड़ा महादान है। उन्होंने कहा कि अंगदान की सबसे बड़ी बाधा मनुष्य के भीतर का डर है। इसे भगाने और इस सम्बन्ध में लोगों को प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया है। राज्यपाल बागडे सोमवार को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 'अंगदान' जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में किडनी का सफल प्रत्यारोपण एक दिसम्बर…
Read Moreराजस्थान में तैयार भारत का पहला हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक, दिवाली बाद ट्रायल शुरू
जयपुर भारतीय रेलवे के इतिहास में राजस्थान एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत गुढ़ा-ठठाना मीठड़ी के बीच 967.07 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला 64 किलोमीटर लंबा 'हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक' बन रहा जिसका लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस टेस्ट ट्रैक को मुख्य रेल नेटवर्क से भी सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है। आगामी दिवाली के त्यौहार के बाद यहां 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली…
Read Moreखेतों की झाड़ियों वाला कीकोड़ा बना किसानों का हरा सोना, बढ़ी कमाई
जयपुर कभी खेतों की वाड़, मेड़ों और जंगल की झाड़ियों में स्वतः उगने वाला कीकोड़ा अब किसानों की नई उम्मीद बन गया है। बरसात के सीमित मौसम में मिलने वाली ये पारंपरिक सब्जी अब किसानों के लिए अतिरिक्त आय का मजबूत जरिया बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और मांग के चलते कीकोड़ा की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान के कई जिलों में यह 120 से 300 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है जिससे किसानों को सामान्य सब्जियों की तुलना में बेहतर मुनाफा…
Read Moreपाकिस्तान से ड्रोन तस्करी बढ़ी, राजस्थान सीमा पर 304 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की तस्करी अब सीमावर्ती इलाकों के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती बन चुकी है। वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से 69 किलो 808 ग्राम हेरोइन ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में पहुंचाई गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 304 करोड़ रुपए आंकी गई है। ताजा कार्रवाई में खाजूवाला क्षेत्र से 10 किलो हेरोइन, 11 विदेशी पिस्टल और 100 कारतूस बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर…
Read Moreराजस्थान में गेहूं खरीद घोटाला, 163 करोड़ के भुगतान की जांच शुरू
श्रीगंगानगर राजस्थान में किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए बनाई गई गेहूं खरीद व्यवस्था में बड़े फर्जीवाड़े के संकेत मिले है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि एक ही गिरदावरी के आधार पर अलग-अलग खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचकर एमएसपी और बोनस की राशि उठाई गई। नौ जिलों में 6,799 संदिग्ध पंजीकरण सामने आने के बाद 163.19 करोड़ रुपए के भुगतान की जांच शुरू हो गई है। राजस्थान सरकार ने सभी जिलों से रिपोर्ट तलब करते हुए अनियमितता साबित होने पर किसानों, आढ़तियों, बिचौलियों और अन्य…
Read Moreराजस्थान में नशा मुक्त युवा अभियान शुरू, सीएम बोले- युवा देश की ताकत
उदयपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के नगर निगम ऑडिटोरियम से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जुड़े और युवाओं के साथ उनके संबोधन को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा नशा मुक्त, अनुशासित और विचारवान बनें और अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं सामर्थ्य का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह नशामुक्ति अभियान…
Read Moreडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की सौगात, सड़क-बिजली-स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ
जयपुर बीकानेर के डूंगरगढ़ को विकास की नई सौगात देते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को करीब 163 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य तथा पेयजल से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान डूंगरगढ़–बिदासर राज्य राजमार्ग (एसएच-93) पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर नए ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस), पावर ट्रांसफॉर्मरों की…
Read Moreमुख्यमंत्री भजनलाल ने किसानों को दी 9 हजार सम्मान निधि की सौगात
उदयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को 6 हजार रुपये की सम्मान निधि दी है। वहीं, इसी कड़ी में राज्य सरकार ने भी 3 हजार रुपये की सम्मान निधि देने का काम किया है, जिससे अब प्रदेश में किसानों को 9 हजार रुपये की सम्मान निधि मिल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को उदयपुर में झाड़ोल के ग्राम बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को…
Read Moreजयपुर में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस में न्याय सुधारों पर हुआ मंथन
जयपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (CLA), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) तथा निवारण-मेडिएटर्स ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होटल द ललित, जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय "कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2026 : पीस मेडिएशन एंड द रूल ऑफ लॉ" के दूसरे दिन मध्यस्थता को न्याय प्रणाली का अभिन्न अंग बनाने, विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान तथा न्याय तक सरल और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन में भारत तथा कॉमनवेल्थ देशों के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों एवं मध्यस्थता विशेषज्ञों…
Read Moreसीएम भजनलाल ने उदयपुर को दी 421 करोड़ की सौगात, 456 विकास कार्यों का शुभारंभ
उदयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को उदयपुर जिले को 421 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में सीएम भजनलाल शर्मा ने 21 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 435 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कई परियोजना विकसित की गई है और बिजली उत्पादन में प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है। पहले हम बिजली खरीदते थे। लेकिन, अब दूसरे राज्यों को बिजली दे रहे है। भजनलाल शर्मा ने कहा…
Read Moreदेवनानी बोले, कैटरिंग उद्योग भारतीय संस्कृति और अतिथि सत्कार की पहचान बना
जयपुर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भोजन केवल शरीर की आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, आत्मीयता और सभ्यता का सबसे सशक्त माध्यम है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग भारत की सदियों पुरानी अतिथि देवोभव की भावना को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। स्मारिका का विमोचन देवनानी ने शनिवार को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में आयोजित फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने देशभर से आए कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों को विधानसभा देखने के…
Read Moreराजस्थान के स्कूलों में हर माह होगी स्टाफ बैठक, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर
जयपुर राजस्थान के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, भौतिक सुविधाओं और विद्यालय संचालन को बेहतर बनाने के लिए अब हर माह स्टाफ की बैठक अनिवार्य कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार संस्था प्रधान और स्टाफ के बीच निरंतर संवाद और बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बैठक प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस को अनिवार्य रूप से होगी। बैठक के लिए समय निकालने के लिए प्रत्येक शिक्षण कालांश में से…
Read Moreराजस्थान में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए नई स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्देश
जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए रेफरल परिवहन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षित प्रसव एवं जननी एक्सप्रेस सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों सहित परिपत्र जारी करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि उच्च जोखिम (हाई रिस्क) वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए संभावित प्रसव तिथि से एक-दो दिन पूर्व ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाए। मुख्य सचिव शनिवार को स्वास्थ्य भवन…
Read Moreराजस्थान में महिलाओं की सेहत पर संकट, आधी से ज्यादा महिलाएं एनीमिया की शिकार
डूंगरपुर राजस्थान में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। प्रदेश में 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की आधी से अधिक महिलाएं एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रही हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार राजस्थान में इस आयु वर्ग की 54.4 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं में भी एनीमिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में हालात और अधिक चिंताजनक हैं। सर्वे के अनुसार प्रदेश की अनुसूचित जनजाति वर्ग की 15 से 49 वर्ष आयु…
Read More
