लखनऊ/कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय संस्कृति और बचत जैसे सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर के बिठूर की पारंपरिक माटीकला को नया स्वरूप देने की पहल शुरू हुई है, जहां अब मिट्टी की गुल्लकें आधुनिक डिजाइन और आकर्षक रंगों के साथ तैयार की जा रही हैं। इस अभियान में जिला…
Read MoreCategory: लखनऊ
सीएम योगी ने नवचयनितों की हौसलाअफजाई की, कहा- जो यूपी में सफल, वह हर जगह सफल
लखनऊ योगी सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत सोमवार को 21 विभागों में विभिन्न पदों पर 932 युवा शामिल हुए। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत चयनित युवाओं को सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। लोकभवन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनितों के चेहरे खिल उठे। सीएम योगी ने नवचयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग…
Read More21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोमवार को बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गये। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत सोमवार को 21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले। इसमें सर्वाधिक (258 युवा) नायब तहसीलदार बने। 196 सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) तथा 142 युवाओं को वाणिज्य कर अधिकारी पद पर नियुक्ति मिली। 72 युवा खंड विकास अधिकारी बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकभवन में नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनितों के चेहरे खिल उठे। यूपी…
Read Moreयोगी सरकार में संरक्षित गोमाता की कृपा से माइक्रो आंत्रप्रेन्योरशिप मॉडल के जरिए आएगी नई कृषि क्रांति
लखनऊ उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को अब केवल धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार क्रांति से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संरक्षित गोमाता की कृपा से प्रदेश में माइक्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप आधारित एक नई कृषि क्रांति का मॉडल विकसित किया जा रहा है, जिसमें आईआईटी कानपुर की उन्नत तकनीक अहम भूमिका निभाने जा रही है। आईआईटी कानपुर की उन्नत तकनीक के जरिए उत्तर प्रदेश अब देश को नई दिशा दिखाएगा। उत्तर प्रदेश की गोशालाओं को अब…
Read Moreयूपी में आयुष्मान भारत योजना बनी बड़ी राहत, 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कैशलेस इलाज
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'आयुष्मान भारत योजना' प्रदेश के गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करने का नतीजा है कि आज राज्य का कोई भी गरीब पैसों के अभाव में बड़े इलाज से वंचित नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 50 लाख 40 हजार 937 आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों ने कुल 91 लाख 87 हजार 418 बार अस्पतालों में कैशलेस इलाज की…
Read More4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को योगी सरकार कर रही मजबूत
लखनऊ योगी सरकार अब शिक्षा व्यवस्था को स्कूलों और नामांकन तक सीमित नहीं रखते हुए 4.24 करोड़ से अधिक छात्रों की पूरी शैक्षिक यात्रा को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर प्रदेश में तकनीक आधारित शिक्षा प्रबंधन का नया मॉडल तैयार कर रही है। यू-डायस पोर्टल पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए चलाए जा रहे छात्र प्रोग्रेशन अभियान के अंतर्गत अब तक 3.44 करोड़ से अधिक छात्रों का डेटा अपडेट किया जा चुका है, जबकि बेसिक शिक्षा स्तर पर 90 प्रतिशत से अधिक छात्र रिकॉर्ड डिजिटल रूप से अपडेट हो चुके हैं।…
Read Moreयूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार
*लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अभियान को डिजिटल और पारदर्शी बना रही है। इसमें जल सारथी' मोबाइल ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण और राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की डिजिटल पहल ग्रामीणों को कई स्तर पर योजनाओं का सीधा और सरल अपडेट उपलब्ध करा रही है। विशेष सचिव एवं एग्जिटिव डायरेक्टर एसडब्ल्यूएसडी, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग प्रभास कुमार ने बताया कि जल सारथी ऐप के जरिए…
Read Moreआईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण
लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर असर दिखा रहीं हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल आम जनता की समस्याओं के समाधान का मजबूत माध्यम बन चुका है। डिजिटल तकनीक के जरिए शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण होने से लोगों का भरोसा सरकारी व्यवस्था पर बढ़ा है। खास बात यह है कि बुजुर्ग लाभार्थी घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर उसकी प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। घर बैठे दर्ज हो रहीं शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल…
Read Moreनमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, लेकिन सड़क पर नहीं: मुख्यमंत्री
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में यह राज्य कट्टा-बम, दंगे और माफिया संस्कृति के लिए जाना जाता था, जबकि आज यूपी की पहचान ब्रह्मोस मिसाइल, डिफेंस कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स और निवेश डेस्टिनेशन के रूप में है। कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और सकारात्मक शासन की बदौलत प्रदेश बॉटम-2 से निकलकर टॉप-2 राज्यों में पहुंचा है। राज्य में अराजकता व अव्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस है। राह चलती बेटी से छेड़खानी करने वाले की रावण व दुर्योधन जैसी दुर्गति होगी।…
Read Moreयूपी में गोशालाएं बनेंगी रोजगार का नया केंद्र, IIT कानपुर की तकनीक से तैयार होगा जैविक खाद
लखनऊ उत्तर प्रदेश में गो-संरक्षण की अवधारणा अब केवल धार्मिक और सामाजिक दायित्वों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह वैज्ञानिक कृषि और ग्रामीण समृद्धि का नया आधार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार 'गोवंश' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 'माइक्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप' (सूक्ष्म उद्यमिता) का एक क्रांतिकारी मॉडल विकसित कर रही है। इस मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर की उन्नत तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस अनूठी पहल के जरिए यूपी की गोशालाओं को आत्मनिर्भर…
Read Moreमेरठ में दिल्ली रोड होगा चौड़ा: रैपिड रेल कॉरिडोर से जाम खत्म करने की बड़ी योजना
मेरठ शहर में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप से ट्रांसपोर्ट नगर के गेट तक रैपिड रेल काॅरिडोर के कारण जाम की समस्या बनी है। इसके समाधान के लिए सड़क को दोनों ओर तीन-तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने 70 भवनों और भूखंडों से भूमि का अधिग्रहण किया है। भूमि मालिकों को मुआवजा भुगतान के साथ ही अधिग्रहण का यह कार्य अब पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद लोगों ने खुद ही भवनों के उस हिस्से को हटाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट नियम से बदलेंगे पंचायत चुनाव, 50% आरक्षण सीमा अनिवार्य
लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य में पहली बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का आरक्षण 'ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूले' (Triple Test Formula) के तहत तय किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक 'समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग' का गठन किया जा रहा है। सोमवार को कैबिनेट ने आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। 2021 के पंचायत चुनावों में केवल रैपिड सर्वे के आधार पर ही आरक्षण की…
Read Moreनौ महीने बाद फिर दौड़ेंगी जम्मू-कटरा रूट की ट्रेनें, कई ट्रेनों का शेड्यूल जारी
लखनऊ यूपी-बिहार, उत्तराखंड से जम्मू, कटरा और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड आठ माह में पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही करीब नौ महीने से रद चल रही जम्मू और कटरा रूट की ट्रेनों के दोबारा संचालन का रास्ता साफ हो गया है। 26 अगस्त 2025 को आई भीषण बाढ़ के चलते रावी नदी पर बने रेलवे पुल को भारी नुकसान पहुंचा था। पुल की स्थिति को देखते हुए रेलवे…
Read Moreमुरादाबाद की सहयाद्रि योजना लॉन्च, 609 प्लॉटों का लॉटरी से होगा आवंटन
मुरादाबाद यूपी में मुरादाबाद महानगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली रोड व कांठ रोड के बीचो बीच विकसित की जा रही सहयाद्रि योजना सोमवार को लांच कर दी गई। योजना के तहत 18 मई से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। फेज-1 योजना में कुल 609 प्लॉट शामिल किए गए हैं। लाटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। सोमवार को योजना का मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम राजेंद्र पैंसिया, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह व सचिव पंकज वर्मा के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। एमडीए अधिकारियों का कहना है…
Read Moreअपहरण और ठगी का बड़ा खेल: नकली नोट गैंग का भंडाफोड़, आरोपी फरार
अमरोहा यूपी के अमरोहा में रजबपुर पुलिस ने रविवार रात कालाखेड़ा के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो दिन पूर्व अगवा किए गए युवक दीपांशु को सकुशल बरामद किया है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने युवक को असली नोटों के बदले तीन गुना नकली करेंसी देने के जाल में फंसाकर अगवा किया था और परिजनों…
Read More
