चौंकाने वाली ख़बर…ख़ुद नशे में धुत्त पाये गये आबकारी उड़नदस्ता विभाग के कर्मचारी, कर्मचारियों को सरकारी वाहन के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते देखा गया

  छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक चौंकाने वाली घटना में, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता विभाग के कर्मचारी स्वयं शराब के नशे में धुत पाए गए। घटना तब सामने आई जब विभाग के प्रधान आरक्षक, आरक्षक और ड्राइवर को शासकीय वाहन में अवैध शराब पकड़ने के लिए जाते समय सड़क पर नशे में धुत होकर तमाशा करते देखा गया। यह शर्मनाक वाकया अम्बिकापुर में आबकारी विभाग के कार्यालय के पास हुआ, जहां कर्मचारियों ने सरकारी वाहन को सड़क पर खड़ा कर दिया और घण्टों तक तमाशा करते रहे। जानकारी के अनुसार, यह…

Read More

CM साय आज होंगे अनेक कार्यक्रमों में शामिल, गुरु दर्शन मेला और रायपुर के दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे और वहां गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर अपरान्ह 2.25 बजे को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से…

Read More

कार्मेल पर कार्यवाही की तलवार..कार्मेल स्कूल की मान्यता रद्द करने कलेक्टर ने लिखा केंद्रीय बोर्ड को पत्र, पत्र में उल्लेखित हुईं कई गम्भीर बातें

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मिशनरी संचालित कार्मेल स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कलेक्टर ने केंद्रीय बोर्ड को पत्र लिखकर अनुशंसा किया है ।   स्कूल प्रबंधन ने गांधी जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश पर कार्मेल स्कूल में 200 से अधिक स्कूली बच्चों को यूनिफार्म में बुलाकर कथित धर्म सभा किया था । तत्काल कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधक को संबंधित मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था ।   कार्मेल स्कूल प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है। जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से होने वाले स्कूल…

Read More

Video देखें : वाह पीयूष..देश के ‘रतन’ को जब रायपुर के युवा उद्योगपति ने अलग अंदाज़ में दी श्रद्धांजलि..कर्मियों को टाटा से प्रेरणा लेकर ईमानदारी से काम करने का दिया संदेश

उर्वशी मिश्रा, रायपुर हमारे देश के दिग्गज बिजनेसमैन और एक बेहतरीन इंसान रतन टाटा की मृत्यु से हर कोई दुखी है। 09 अक्टूबर 2024 की रात 11 बजे रतन टाटा के निधन की खबर आते ही हर कोई अपने अपने अंदाज़ में उन्हें श्रद्धांजलि देने लगा है।   इस वीडियो को आप भी देखें- View this post on Instagram A post shared by Yogesh Mishra (@katgiwala_yogesh)   हर कोई कह रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में उनका योगदान सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। रायपुर के युवा उद्योगपति पीयूष मिश्रा…

Read More

Video ब्रेकिंग : जब चलती स्कूटी में लग गई आग, घटना का वीडियो आया सामने, घटना से दहशत का माहौल

अंबिकापुर से चलती स्कूटी में अचानक आग लगने का वीडियो सामने आया है। इस हादसे में स्कूटी चालक बाल बाल बच तो गया, साथ ही आग लगने के बाद स्कूटी को खड़ी कर चालक ने अपनी जान बचाई। मौके पर लोगों ने वीडियो बनाकर अब सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।   View this post on Instagram A post shared by Yogesh Mishra (@katgiwala_yogesh)   वैसे ये वीडियो मनेन्द्रगढ़ रोड का बताया जा रहा है। बतादें कि आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल स्कूटी में आग लगने…

Read More

मजदूरों की मौत..छुही खदान धसने से दबकर दो लोगों की मौत, सुरंगनुमा खदान के अंदर घुसे दोनों लोग

    लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत बिजोरा नाला में छुही खदान धसने से दबकर दो लोगों की मौत हो गई है। सुबह 6 बजे छूही मिट्टी निकालने गए थे दोनों मृतक। छुही मिट्टी निकालने के दौरान हुआ हादसा, कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की घटना है। मौके पर पुलिस व ग्रामीण पहुंच गए हैं।   सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत करई अंतर्गत जमदरा निवासी हीरामन यादव एवं शिवा यादव अन्य साथियों के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर छुई खदान में छुई मिट्टी निकालने पहुंचे थे।  …

Read More

हैवानियत का Video देखें…नाबालिग की घंटों की युवकों ने पिटाई, पुलिस ने ये कहा..

  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक नाबालिक को अर्धनग्न कर पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । वायरल वीडियो में नाबालिग द्वारा गांजे की आदत को लेकर मारपीट की बात की जा रही है। युवकों ने बच्चे के साथ ढाई घंटे तक छत पर मारपीट की । बच्चे को लकड़ी के डंडे से मारा जा रहा है। घटना 5 से 6 दिन पुराना है वीडियो…

Read More

Video Breaking : आवारा कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, बुजुर्ग ने सूझबूझ से बचाया, CCTV फुटेज आया सामने

  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के मध्य सत्तीपारा मोहल्ले में दो दिन रविवार दोपहर आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर दिया, इस दौरान एक बुजुर्ग ने बच्चों को बचाया।   पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। https://youtu.be/w0dnBc5fT7Y?si=IDCyy5HBcdBcpl6w   बता दें कि अंबिकापुर शहर में आवारा कुत्तों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस प्रकार के कई घटनाएं सामने निकल कर आ रही है। अंबिकापुर के महापौर डॉक्टर अजय तिर्की ने कहा कि हमने शासन को…

Read More

जब पूर्व CM डॉ. रमन ने टटोली स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की नब्ज, कहा, “सरकार 100% फिट”

• चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल, बलौदा बाज़ार के नवीन परिसर उद्घाटन समारोह में पहुँचे थे डॉक्टर रमन न्यूज़ डेस्क, बलौदाबाज़ार जिला मुख्यालय में आज चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल की नई यूनिट का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।   विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विशेष अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व कृषक कल्याण आयोग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक…

Read More

CM साय को PM मोदी की शाबासी..राज्य सरकार के काम को मिली जमकर सराहना, PM ने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना भी की

न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान…

Read More

इस Video ने आहत कर दिया..सड़क नहीं होने के कारण शव को लोगों ने बांस में ढोकर घर तक पहुंचाया, फिर..

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक ऐसा गांव जहां सड़क नहीं होने की वजह से शव को घर तक ले जाने के लिए ग्रामीणों ने बास के सहारे ढोकर घर तक ले गए और खुद पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कई राज्यों में आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां के लोग मूलभूत जरूरत सड़क , बिजली , पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं जहां सड़क नहीं होने की वजह…

Read More

गर्भवती हो गई युवती, तो प्रेमी के रिश्तेदारों ने जबरन खिला दी गर्भपात वाली गोलियाँ और पिला दी कोल्डड्रिंक

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां 8 माह की गर्भवती महिला को प्रेमी के रिश्तेदारों ने मुंह में जबरदस्ती गर्भपात की 3 गोलियां रखकर पिलाया कोल्ड्रिंग पिला दिया। इसकी शिकायत युवती ने एसपी से की है। पीड़िता ने बताया कि प्रेमी ने 2 साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह 8 माह की गर्भवती थी। इसी वर्ष जुलाई माह में प्रेमी के रिश्तेदारों ने मुंह में जबरदस्ती गर्भपात की 3 गोलियां रखकर स्प्राइट पिला दिया था। युवक के रिश्तेदारों में पूर्व उपसरपंच,…

Read More

CG में लगभग तीन दर्जन नक्सली ढेर, CM ने दी जवानों को बधाई, नक्सलियों के विरुद्ध जवानों का अब तक का बड़ा ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, दंतेवाड़ा   छत्तीसगढ़ में जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। जिला नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में 32 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। मौक़े से AK 47 , SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गये हैं। बता दें कि कि नेंदूर – थुलथुली ग्राम के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है।   पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थुलथुली/नेंदूर मुठभेड़ में अब तक कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।   पुलिस ऑफिशियल बताते हैं कि जिला दंतेवाड़ा के बारसूर PS के ग्राम…

Read More

युवक ने तोड़ा ‘विश्वास’…16 महीनों से शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, शिकायत के बाद गया जेल, पढ़ें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने युवती को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाया, फिर शादी करने का आश्वासन दिया और पिछले 16 महीनो से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। युवती द्वारा दबाव बनाए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इससे क्षुब्ध युवती ने 5 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने…

Read More

Video Report : ख़राब सड़क की नहीं ली किसी ने सुध, तो लोगों ने कर दिया ‘सिस्टम का श्राद्ध’, अंबिकापुर से आई अनोखी तस्वीर

  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में खराब सड़कों से त्रस्त लोगों ने पितृ पक्ष के अंतिम दिन बुधवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर के लोगों ने यहाँ विवेकानंद चौक में ‘सिस्टम का श्राद्ध’ कर दिया। पितृ पक्ष के अंतिम दिन प्रदर्शनकारियों ने बाकायदा पंडित जी को बुलाकर बुलाकर ‘सिस्टम का श्राद्ध’ किया। पंडित जी ने पूरे विधि-विधान से मंत्रों का उच्चारण करते हुए कर्मकांड किया। आपको बता दें कि अंबिकापुर की सड़कें पुरी तरह खराब हो चुकी हैं। कई बार प्रयास किया गया कि सड़कें बने, लेकिन कुछ नहीं हुआ।…

Read More