CG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की क्रूरता, मां के साथ सो रहा मासूम आधी रात गायब, जताई गई यह आशंका

  नेहा शर्मा, धमतरी, 28 मार्च, 2023   छत्‍तीसगढ़ में धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में सात दिन के बच्चे को तालाब के पानी में किसी ने फेंक दिया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आधी रात बच्चा बिस्तर से गायब पुलिस ने बताया कि ग्राम बगौद निवासी हरीश…

Read More

‘दृश्यम’ : बीमा की राशि पाने पूरे परिवार की हत्या की रची की साजिश… शहर दर शहर घूमता रहा पूरा परिवार और लिखता रहा स्क्रिप्ट

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 मार्च, 2023 रहस्यमयी तरीके से लापता हुए परिवार मामले में कांकेर पुलिस ने बढ़ा खुलासा किया है। कार में आग लगाने के बाद से लापता परिवार ने बीमा की राशि पाने के लिए अपने पूरे परिवार की हत्या की साजिश खुद रची थी। पुलिस ने मामले में परिवार के पूरे सदस्यों को सकुशल बरामद कर लिया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पीव्ही 42 में एक व्यापारी ने अपने ही परिवार की हत्या की साजिश रच डाली। साजिश भी ऐसी की…

Read More

त्वचा रुखी सूखी रहने से नाराज़ रहता था शमीम… मायके छोड़ा और फ़ोन में दिया ट्रिपल तलाक़

    नेहा शर्मा, रायपुर, 02 मार्च, 2023   छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में निकाह के महज 4 महीने में तलाक दिए जाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां युवक ने अपनी विवाहिता को महज इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसकी त्वचा रूखी-सूखी थी। मामला दर्ज होने के 1 माह बाद मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को राजधानी रायपुर में बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।   मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ में रहने वाली एक युवती का निकाह बीते वर्ष 9 सितंबर को आरडीए…

Read More

Chhattiagarh : राज्यपाल से एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट

  नेहा शर्मा, रायपुर, 27 फरवरी, 2023 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल हरिचंदन ने मालवीय को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की। उल्लेखनीय है कि आशा मालवीय महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एकल साइकिल यात्रा कर रहीं है। आशा मालवीय अब तक लगभग 9 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है, और इसमें 10 राज्य शामिल…

Read More

शादी के बाद रिसेप्शन में ही भिड़ गए दूल्हा दुल्हन… एकदूसरे को मारा चाकू, दोनों की दर्दनाक मौत

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर एकदूसरे को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों का आज रिशेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।   जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर निवासी बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों…

Read More

बड़ा नक्सली हमला : नक्सली हमले में दो जवान शहीद, जवानों पर की फायरिंग, गाड़ी में भी लगाई आग

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 20 फ़रवरी, 2023 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक बार फिर बड़ी नक्सली घटना सामने आई है। नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना इलाके का है, जहां बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के रूप में हुई है। घटना सुबह…

Read More

बड़ी ख़बर : अवैध पशु तस्करी गोरखधंधे पर नकेल कसने IPS अक्षय कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान…17 गौवंशों को कत्लखाने जाने से बचाया गया

नेहा शर्मा, न्यूज़ राइटर डेस्क, 16 फरवरी, 2023   छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी वाई अक्षय कुमार (I.P.S.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में अवैध पशु तस्करी गोरखधंधे पर नकेल कसने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 17 नग विभिन्न रंग, उम्र एवं हुलिये के कृषि कार्य…

Read More

Chhattisgarh: बाप ने किया ऐसा पाप, की हैरान कर देगी वारदात, 3 बेटियों समेंत पत्नी पर किया हमला

  उर्वशी मिश्रा, भिलाई, 11 फ़रवरी, 2023 छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार में आज सुबह एक ऐसी वारदात हुई जिसने हड़कंप मचा दिया। यहां रहने वाले अमरदेव राय ने अपनी पत्नी देवंती राय सहित बड़ी बेटी वंदना सिंह, ज्योति राय व प्रीति राय पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बेटी की मौत हो गई और पत्नी व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के बाद खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी…

Read More

Chhattisgarh : घर में टीवी देख रहे बीजेपी नेता की गोली मारकर नक्सलियों ने की हत्या, रमन सिंह ने कहा- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 फ़रवरी, 2023 छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। गोली लगने के बाद पहले वह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें छोटे डोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया था। इसके नारायणपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। पार्टी नेता की हत्या पर पूर्व सीएम रमन सिंह छत्तीसगढ़ सरकार पर भड़क गए…

Read More

Crime News : 7 साल की मासूम बच्ची को 29 बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने वाले ‘सद्दाम’ को होगी फांसी, अदालत ने कहा- मुजरिम समाज के लिए नासूर

  उर्वशी मिश्रा, इंदौर, 07 फ़रवरी, 2023 इंदौर। इंदौर में अदालत ने अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 7 साल की बच्ची की हत्या के दोषी पाए गए सद्दाम को फांसी की सजा सुनाई है। सद्दाम ने बच्ची को गलत नीयत से उठाया था। विरोध करने पर उसने बच्ची पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था, जिसमें बच्ची की मौत हो गयी थी। घर के बाहर खेल रही मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने चार महीने के भीतर ही सुनवाई पूरी कर फांसी की सजा से दंडित किया है। दोषी…

Read More

Crime News : पति ने पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला, 2 साल की मासूम की हुई मौत

  उर्वशी मिश्रा, कांकेर, 06 फ़रवरी, 2023 कांकेर। कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 2 साल की बेटी को पटक-पटककर मार डाला। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम साल्हे की है। यहां बीती रात एक हैवान बाप ने अपनी दो साल की मासूम बेटी…

Read More

CRIME : बंद कमरे में मामी-भांजे ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिले दोनों के शव

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 05 फ़रवरी, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 2 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। शुक्रवार को दोनों ने सुसाइड कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने…

Read More

Kailash Kher : कर्नाटक में कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

  नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 30 जनवरी, 2023 रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गायक कैलाश खेर पर हमला किया गया है। कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गई है। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए और कैलाश खेर पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी गायक के स्वास्थ्य के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। कर्नाटक के हंपी शहर में कैलाश खेर के इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़…

Read More

Odisha News : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

  उर्वशी मिश्रा, भुवनेश्वर/ओडिशा, 30 जनवरी, 2023 भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। उन पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला हुआ था। मंत्री पर पुलिस विभाग के एएसआई ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह लहूलुहान होकर अपनी कार में ही गिर गए थे। आनन-फानन में उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया जहां सीएम नवीन पटनायक भी उनका हाल-चाल लेने पहुंचे थे। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में घटी जहां एक…

Read More

रायपुर में फिर खूनी खेल : दो गुटों में विवाद के बाद चाकूबाजी, 1 की मौके पर ही मौत, दूसरे की इलाज के दौरान गई जान

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 जनवरी, 2023   रायपुर में 16 जनवरी सोमवार की देर रात 2 गुटों में विवाद हो गया है। 10-12 युवाओं में मारपीट के बीच चाकूबाजी भी शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को करीब आधे घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान जान चली गई। यह पूरा मामला दलदल सिवनी इलाके का है, जहां आपसी रंजिश के कारण विवाद हुआ। इस घटना के बाद आरोपी…

Read More