उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को…
Read MoreCategory: Raigarh
TODAY CM SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम…
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे अनुपम नगर स्थित दूरदर्शन केन्द्र, शंकर नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात 12:45 बजे मुख्यमंत्री दूरदर्शन केन्द्र से रवाना होकर 01:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 03:00 बजे राज्य सैनिक…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगी 25 हजार रूपए की राशि
सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल…
Read Moreआज रायपुर में सौर ऊर्जा जागरुकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का होगा आयोजन, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अभियान के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व को आमजन में बढ़ावा देने तथा स्थायी…
Read Moreनिर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 1 सितंबर को होंगी समीक्षा बैठक
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा एक सितंबर 2025 (सोमवार) को की जाएगी। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) द्वारा ली जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता आर. पुराम ने बताया कि विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किए जाने के उद्देश्य से विभागवार समीक्षा किए…
Read Moreनहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश, बोले – “राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी, राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों पर होगी सरकार की पैनी नजर”
लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली सभी जिलों के कलेक्टर्स की समीक्षा बैठक रजत महोत्सव की तैयारियों और विकास योजनाओं की प्रगति की गहराई से समीक्षा उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी…
Read More‘धर्म’जयगढ़ पहुंचे CM साय, मंच से प्रबल प्रताप जूदेव ने की मांग, धर्मांतरण रोकने बने कड़ा कानून, ‘जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं..’ लव जिहाद, गौ हत्या नहीं होने देंगे
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ में गुरुवार को आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन में सांस्कृतिक वैभव और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला। इस दौरान हिंदू कुलतिलक और धर्मांतरण के विरुद्ध शंखनाद कर हिन्दुओं को उनकी महान संस्कृति से जोड़े रखने वाले स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कार्यक्रम में उपस्थित सभी दिग्गजों ने नमन किया। धर्मजयगढ़ में आयोजित इस भव्य समारोह में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मंच से हिंदुओं के हित में कार्य करने हेतु मुख्यमंत्री…
Read Moreजनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास : मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास जनभागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पूरे देश में आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में 20 लाख स्वयंसेवकों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस राष्ट्रीय लक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य की भागीदारी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,32,400 वॉलंटियर्स को…
Read MoreSports News : ग्लोरी ऑन व्हील्स KPS में पूर्वी क्षेत्र स्केटिंग चैंपियनशिप का विजय जयघोष के साथ समापन, 11 राज्यों के 210 से अधिक विजेताओं को सम्मानित किया गया
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 3 अगस्त 2025 कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना में गर्व और उत्साह के साथ आयोजित सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र स्केटिंग चैंपियनशिप 2024, शानदार ऊर्जा और भारी भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पाँच दिवसीय इस खेल महाकुंभ में भारत के पूर्वी क्षेत्र के युवा स्केटर्स ने कड़ी प्रतिस्पर्धा, अदम्य दृढ़ संकल्प और उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 जुलाई को माननीय और सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों किशोर भंडारी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग महासंघ, सुमित शर्मा, सचिव, झारखंड रोलर स्केटिंग महासंघ, सनी अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और अर्जुन…
Read Moreप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि जारी, सीएम साय बोले – समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार
प्रदेश के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में 553 करोड़ 34 लाख रुपये का हुआ अंतरण राज्य के अन्नदाताओं को अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत मिली 9 हजार 700 करोड़ रुपये की राशि छत्तीसगढ़ के 2.34 लाख वन पट्टाधारी और 32,500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी मिल रहा है योजना का लाभ उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। सावन के पवित्र महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा बदलाव : भूमि अधिग्रहण संबंधी विवादों की संख्या में अब आएगी कमी, किसानों को मिल सकेगा न्यायसंगत मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कहा अधिग्रहण से प्रभावित हितग्राहियों के हित में ऐतिहासिक कदम भूमि मूल्य निर्धारण को पारदर्शी, सरल और विवाद मुक्त बनाने की सार्थक पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद ने दी मंजूरी उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रीपरिषद की बैठक में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित है, जिसमें किसानों,…
Read MoreCG News: रायगढ़ स्थित श्री श्याम मंदिर में 25 लाख की चोरी, चोर ने प्लास्टिक ओढ़कर दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में हुई कैद
उर्वशी मिश्रा, रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आस्था के केंद्र श्री श्याम मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर से भगवान पर चढ़ाए गए सोने के मुकुट, श्रृंगार के जेवर और दान पेटी में रखे दो लाख रुपये नगद समेत कुल 25 लाख की चोरी की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सफेद रंग की प्लास्टिक ओढ़े हुए और लोहे की रॉड लिए मंदिर में घुसते हुए नजर आ रहा है। प्लास्टिक ओढ़कर चुपचाप…
Read MoreCM विष्णुदेव साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली समीक्षा बैठक, बोले – “भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास”
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण अंकित आंनद, एन आर डी ए…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई, बोले – भगवान श्रीहरि विष्णु की अनुकंपा समस्त जनमानस पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का हो संचार
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु की अनुकंपा समस्त जनमानस पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सनातन परंपरा में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु चार मास के शयन में प्रवेश करते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में विवाह जैसे…
Read Moreनियद नेल्ला नार और युक्तियुक्तकरण से माओवाद प्रभावित गाँव में लौटी शिक्षा की रौशनी : दुरस्थ गांव ईरकभट्टी के बच्चों की आँखों में लौटी चमक, बंद स्कूल में फिर से गूंजे क, ख, ग…..
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। कभी वीरान पड़ा था ये स्कूल…. दरवाजों पर ताले लटकते थे, कमरे धूल और सन्नाटे से भरे रहते थे। लेकिन आज वही ईरकभट्टी का प्राथमिक शाला बच्चों की चहचहाहट और पाठों की गूंज से फिर से जीवंत हो उठा है। अबुझमाड़ के इस सुदूर गांव में फिर से शिक्षा की लौ जल उठी है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और युक्तियुक्तकरण की पहल को जाता है। बीते कुछ वर्षों में माओवादी गतिविधियों…
Read More
