CG CM Oath Ceremony : सीएम के शपथ ग्रहण में आएंगे पीएम मोदी, PMO से समय तय होने के बाद होगा शपथ कार्यक्रम समारोह

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 दिसंबर, 2023

 

रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के 6वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को राजधानी रायपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर सरकार बनाने की दावेदारी पेश कर दी। राज्यपाल ने अब से कुछ देर पहले उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। अब शपथ ग्रहण के बाद वे राजकाज संभाल लेंगे।

ये भी पढ़ें :  PM Modi Security Breach : रोड शो में PM मोदी की सुरक्षा में चूक... माला लिए काफिले के करीब पहुंचा युवक, SPG ने दबोचा

मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के बड़े नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है। उनका प्रोग्राम तय होने के बाद शपथ ग्रहण का डेट तय हो जाएगा। शपथ ग्रहण का डेट भी अभी तय नहीं हुआ है। चूंकि शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे, लिहाजा पीएमओ से उनका कार्यक्रम फायनल होने पर शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कवर्धा के विधायक विजय शर्मा उनके साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment