CG News : प्रभु श्री राम के दर्शन कर विष्णुदेव साय ने की नए CM के रूप में अपने पहले दिन की शुरूआत, भगवान शिव का अभिषेक कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 11दिसम्बर2023

छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुमुंखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें :  जगदलपुर : जगदलपुर के 15 परीक्षा केन्द्रों में 29 सितम्बर को होगी व्यापमं की प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment