CG Politics : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के छत्तीसगढ़ प्रवास पर BJP की पीसी, सांसद सरोज पांडे ने पूछे 9 सवाल

 

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 सितंबर, 2023

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं सत्ता पाने मिशन 2023 को लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक दल अपने स्तर पर जुटी हुई है। इसके साथ ही चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाने लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे आज गुरुवार 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है, जिसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सरोज पांडे ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 9 सवाल किए हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में वोटिंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बनाई 'EAGLE' टीम, पवन खेड़ा, दिग्विजय सिंह शामिल

 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे जी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, इसलिए उन्हें भाजपा के कुछ सवालों के जवाब देना चाहिए। सांसद ने वर्तमान में चल रही भारत और इंडिया के नाम पर हो रहे सियासत पर सवाल खड़े किए।

 

 

 

 

बीजेपी के 9 सवाल

 

1. कांग्रेस को भारत शब्द से क्या आपत्ति है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बीकानेर में ड्रोन से पाकिस्तान से पहुंचाई हेरोइन, दुबई से 11 करोड़ का हवाला के जरिए लेनदेन

 

2. राहुल गांधी की यात्रा में 50 गायों की मौत पर क्या माफी मांगेंगे।

 

3. घमंडिया गठबंधन का एक घटक dmk भी है तो स्टॅलिन के बयान पर माफी मांगेंगे।

 

4. मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने का। बहुत शौक है मेरा प्रश्न है जब राजस्थान में बच्ची को जला कर मार दिया गया आदिवासी महिलाओं से बलात्कार किया जा रहा है क्या वे चिठी लिखेंगें?

 

5. कांग्रेस का नारा हमर बेटी हमर मान पर छत्तीसगढ़ में हो रहें महिलाओं पर अत्याचार पर क्या मुख्यमंत्री माफी मांगेंगे।

ये भी पढ़ें :  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क का चौंकाने वाला एलान, हर दिन एक मतदाता को मिलेगा 10 लाख डॉलर का इनाम

 

6. भुपेश सरकार में हर रोज 4 से 5 बलात्कार हो रहे है क्या खड़गे जी छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगेंगे।

 

7.सुपर कम कौन है?

 

8. भ्रष्टाचार जो छत्तीसगढ़ मेंहो रहे हैं क्या खड़गे जी इसमें कुछ बोलेंगें।

 

9. गंगा जल की कसम खाई थी कांग्रेस ने शराबबंदी लागू करने के लिए, पिछले कुछ दिनों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है खड़गे जी इसमेंनजवाब देनी चाहिए।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment