Chhattisgarh : PM मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बस का भीषण एक्सीडेंट, दो की मौत

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, सूरजपुर, 07 जुलाई, 2023

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रायपुर जा रहे हैं विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर के समीप रतनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लग्जरी बस अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, यह हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  Raipur Breaking : सिटी कोतवाली थाने में खड़ी दर्जनों गाड़ियों में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक, विस्फोट होने से पुलिस कालोनी तक पहुंची लपटें

 

मच गई चीख-पुकार 

बस की टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रहे एक अन्य बस के कार्यकर्ताओं ने घायलों की मदद की। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई। जवानों ने घायलों को तत्काल रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ये भी पढ़ें :  भारतीय विशाल गिलहरी का का शिकार करने के आरोप में पांच शिकारी गिरफ्तार

यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मृत भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके स्वजन तक हादसे की सूचना भेज रही है।

 

2 कार्यकर्ताओं की मौके पर मौत

जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जंमदई निवासी सज्जन पिता सोहन उम्र 30 साल जाति विंझिया, रूपदेव पिता सोनसाय उम्र 55 वर्ष, दोनों की मौत हो गई। घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित पांच घायलों का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है। घटना प्रातः साढ़े 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  IND vs NZ 2nd odi in Raipur : रायपुर में मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले आई बड़ी खबर, टिकट होने के बाद भी ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री..

 

 

न्यूज राइटर की टीम भीषण हादसे में दो मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। घायलों के शीघ्र होने की कामना करता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment