सीएम बघेल ने अम्बिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण, इस ट्रांजिट हॉस्टल में हैं कुल 54 कमरे…..

भुवनेश्वर दुबे, न्यूज राइटर, सरगुजा, 20 अप्रैल, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु वर्ष 2018 में 10.41 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज मुख्यमंत्री बघेल द्वारा लोकार्पण संपन्न हुआ। ट्रांजिट हॉस्टल जी$3 भवन है। इस ट्रांजिट हॉस्टल में कुल 54 कमरे हैं। ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण से स्थानांतरण पश्चात अम्बिकापुर आने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के बीचों बीच सर्वसुविधायुक्त आवास की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Heavy Rain Alert : प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, अगले चार दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment