CG NEWS : मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर से 6 लाख की ठगी…पुलिस साइबर सेल के साथ जालसाजों की कर रही तलाश

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 4 अगस्त 2024

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के मोपका में रहने वाले विष्णु केडिया रोजगार नियोजन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। उनकी पोस्टिंग मंत्रालय में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने बैंक खाते का ऑनलाइन केवाइसी कराने के लिए इंटरनेट साइट पर सर्च कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  छात्रों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज के रास्ते से शराब दुकान हटाने की मांग

इसी दौरान उन्होंने एक साइट पर जाकर ऑनलाइन केवाइसी कराने कोशिश की। इस दौरान उनके मोबाइल पर केवाइसी कराने के लिए वाट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड करने कहा गया। एप डाउनलोड कर जैसे ही अधिकारी ने अपने बैंक डिटेल अपलोड किया उनके खाते से छह लाख रुपये पार हो गए।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

अधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना अपने बैंक को देकर खाता होल्ड कराया। साथ ही साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस साइबर सेल के सहारे जालसाजों की तलाश कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment