सिवनी नगर पालिका के सरकारी आवास में EOW का छापा, CMO दिशा डेहरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच

सिवनी
ईओडब्ल्यू जबलपुर ने गुरुवार को सिवनी नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ दिशा डेहरिया के घर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति मामले में डेहरिया के छिंदवाड़ा में नागपुर रोड स्थित आवास में गुरूवार सुबह 5 बजे रेड की, इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे सिवनी नगर पालिका के सरकारी आवास में छापा मारा। शासकीय आवास पहुंचकर प्रभारी सीएमओ डेहरिया को साथ लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) का दल पहले नगर पालिका पहुंचा, जहां लगभग 15 मिनिट रुककर पूछताछ करने के बाद महिला अधिकारी को साथ लेकर दल छिंदवाड़ा रवाना हो गया है।
 
दस्तावेजों की जांच में जुटे
छापामार कार्रवाई में संपत्ति से जुड़े कौन से हम दस्तावेज जांच दल को मिले हैं, यह अभी पता नहीं चला है। ईओडब्ल्यू के डीएसपी एबी सिंह ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रभारी सीएमओ दिशा डेहरिया के खिलाफ विभाग ने प्रकरण किया है। मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 250 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

7 जनवरी को संभाला था सिवनी का प्रभार
जानकारी के अनुसार बालाघाट की वारासिवनी नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ दिशा डेहरिया ने 7 जनवरी को सिवनी नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। छिंदवाड़ा आवास में 30 जनवरी को ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई और जांच के लिए दल के सिवनी नगर पालिका कार्यालय पहुंचने से कर्मचारियों में हडकंप मच गया। जांच दल के लौटने के बाद आम दिनों की तरह नगर पालिका का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। बालाघाट के वारासिवनी से पहले सीएमओ दिशा डेहरिया छिंदवाड़ा की चांद और हर्रई नगर परिषद में पदस्थ रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :  मंत्री श्री सारंग करेंगे सहकारिता विभाग में 25 अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण

छिंदवाड़ा में पदस्थ रहते भ्रष्टाचार के आरोप
छिंदवाड़ा में पदस्थ रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे थे। वहीं अधिकारियों से सांठगांठ से लिपिक होते हुए भी उन्हें सीएमओ का प्रभार सौंप दिया गया था। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए ईओडब्ल्यू ने प्रभारी सीएमओ पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment