Chhattisgarh : प्रदेश के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 24 फरवरी, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। सीएम बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह अशोक गहलोत से किया है।

ये भी पढ़ें :  अलग ख़बर : कौन हैं विश्वभूषण हरिचंदन? जिन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ...जानें छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के बारे में सब कुछ

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के कोटा में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग की अच्छी व्यवस्था होने के कारण छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोचिंग प्राप्त करने के लिए कोटा, राजस्थान जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन इन छात्र-छात्राओं के लिए कोटा में एक छात्रावास का निर्माण करना चाहता है।

ये भी पढ़ें :  सावधान! 2.34 करोड़ की ठगी करने वाली ‘लेडी जालसाज’ दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी MBBS डिग्री का खेल उजागर

 

सीएम भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोटा में किसी ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन को निःशुल्क लगभग 01 एकड का भूखण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment