पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज से वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया आशीर्वाद

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 01मार्च2024

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम मुरा में आयोजित हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें :  विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप - राज्यपाल रमेन डेका

गौरतलब है कि विगत तीन दिनों से रायपुर के धरसींवा विकासखण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्री लखन लाल मिश्र के ग्राम मुरा में हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य प्रवचन आयोजित है। इस अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी श्री जी.एस. मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  सर्बिया की संसद में भारी उत्पात मचाया, धुआंधार स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment