पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी हुए बीजेपी में शामिल, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने BJP में किया स्वागत

 

 

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 31 अक्टूबर, 2023

 

 

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

ये भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने अब भाजपा की एक महिला नेता को माल कहा

 

 

इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली के फाइव स्टार होटल में महिला से दोस्त ने किया रेप, मामला दर्ज

 

बता दें कि, चिंतामणि महाराज पहले भाजपा में थे टिकिट नहीं मिला तो कांग्रेस में चले गए थे। अब कांग्रेस ने टिकिट काट दी तो फिर भाजपा में शामिल हो गए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment